Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

AAP Manifesto Uttarakhand Election 2022 : आम आदमी पार्टी ने जारी किया घोषणा पत्र, गैरसैंण स्थायी राजधानी, भू कानून और 6 नए जिले बनाने समेत ये वादे

Janjwar Desk
11 Feb 2022 11:02 AM GMT
AAP Manifesto Uttarakhand Election 2022 : आम आदमी पार्टी ने जारी किया घोषणा पत्र, गैरसैंण स्थायी राजधानी, भू कानून और 6 नए जिले बनाने समेत ये वादे
x

(उत्तराखंड के लिए घोषणापत्र जारी करते आप के सीएम कैंडिडेट कर्नल अजय कोठियाल)

AAP Manifesto Uttarakhand Election 2022 : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है....

AAP Manifesto Uttarakhand Election 2022 : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का दौर थम गया है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी (AAP) शुक्रवार को घोषणा पत्र (वचन पत्र) जारी कर दिया है। घोषणा पत्र में गैरसैंण को स्थायी राजधानी का दर्जा, भू कानून, पलायन रोकने के लिए उत्तराखंडियत पेंशन और छह नए जिले बनाने का वादा किया गया है।

शुक्रवार को दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai) और सीएम कैंडिडेट कर्नल अजय कोठियाल ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में घोषणा पत्र जारी किया। इस घोषणापत्र में दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दस गारंटी और कर्नल अजय कोठियाल के 119 वचन शामिल किए गए हैं। इसमें से केजरीवाल की गारंटी पहले घोषित हो चुकी है।

घोषणा पत्र में आम आदमी पार्टी ने गैरसैण को स्थायी राजधानी बनाने के साथ ही परिसंपत्तियों पर उत्तराखंड का हक दिलाने और मजबूत भू कानून लागू करने की बात कही है।

आम आदमी पार्टी ने चुनावी घोषणाओं के साथ शपथ पत्र देने की परिपाटी भी शुरू कर दी है। पार्टी ने 16 पेज के घोषणापत्र के साथ अपने सीएम कैंडिडेट कर्नल अजय कोठियाल की ओर से शपथपत्र भी सार्वजनिक किया है जिसमें कोठियाल ने कहा है कि उत्तराखंड में आप की सरकार बनने पर सभी बिंदुओं पर पूरे जोश और जज्बे के साथ काम किया जाएगा। आप अगले साल विधानसभा चुनाव में अपनी सरकार द्वारा किए गए काम के आधार पर ही वोट मांगेगी। उत्तराखंड में पहले और अंतिम चरण का मतदान 14 फरवरी को होना है।

Next Story

विविध