Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

UP Election 2022: दूसरे चरण के बाद गहराई BJP की हताशा, जानिए कहां कितने प्रतिशत पड़े वोट?

Janjwar Desk
15 Feb 2022 3:58 AM GMT
upchunav2022
x

(सबसे अधिक अमरोहा तो सबसे कम बदायूं में हुआ मतदान)

UP Election 2022: मुरादाबाद की कुंदरकी सीट के मैनाठेर थानाक्षेत्र के ताहरपुर व तखतपुर अल्ला में सपा-बसपा समर्थक भिड़ गये। मारपीट व पथराव से अफरातफरी मच गई...

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण (UP Election 2022 Second Phase) में गन्ना उत्पादक 9 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर सोमवार को कुल 64.42 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदाताओं ने पिछलो चुनाव के मुकाबले इस दफा 586 उम्मीदवारों को कहीं ना कहीं निराश किया। तो वहीं सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी में दूसरे चरण की वोटिंग के बाद निराशा नजर आ रही है। कई जनपदों में भाजपाई धरने पर बैठे तो कहीं कहीं पुलिस ने भाजपाईयों पर लाठियां तक चटकाईं।

2017 के दूसरे चरण में हुई वोटिंग का इन सीटों पर मतदान प्रतिशत 65.53 रहा था। इस बार सबसे अधिक 72.02 प्रतिशत मतदान अमरोहा में तो 59.24 फीसदी मतदान बदायूं में दर्ज किया गया। सहारनपुर में भाजपा ने बुर्कानशीं महिलाओं पर फर्जी वोटिंग की शिकायत की। लेकिन शिकायत फर्जी पाई गई। अतिरिक्त मुख्य चुनाव आयुक्त ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि लगभग प्रत्येक जिलों से इवीएम मशीनों में गड़बड़ी की सूचना आई लेकिन उन्हें समय रहते बदलवा दिया गया।

कुछ जगहों में राजनीतिक दलों के समर्थकों में झड़प भी हुई। सहारनपुर में समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति का वोट गलत तरीके से भाजपा में दर्ज हो गया। तिवारी ने बताया की जांच में यह बात भी गलत पाई गई। बुर्कानशीं महिलाओं की शिकायत मिलने पर प्रशासन से रिपोर्ट मांगी गई है। मुरादाबाद की कुंदरकी सीट के मैनाठेर थानाक्षेत्र के ताहरपुर व तखतपुर अल्ला में सपा-बसपा समर्थक भिड़ गये। मारपीट व पथराव से अफरातफरी मच गई।

बाद में पुलिस ने लाठियां पटककर इनपर काबू पाया। साथ ही प्रधान सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। शाहजहांपुर में फर्जी मतदान को लेकर थाने पर फथराव हुआ। भाजपा समरथकों पर लाठीचार्ज किया गया। वहीं सपा समर्थकों पर मारपीट का आरोप है। अमरोहा की नौगांवा सादात, धनौरा, हसनपुर में कई बूथों पर इवीएम खराब होने की सूचनाएं आती रही। इसके साथ ही वोटिंग के लिए बने वार रूम में 273 शिकायतें दर्ज की गईं।

कहां कितना हुआ मतदान...

जिला 2017 2022

अमरोहा 72.34% 72.02%

बरेली 62.94% 61.37%

बदायूं 59.67% 59.24%

बिजनौर 66.51% 65.92%

मुरादाबाद 66.76% 66.84%

रामपुर 63.92% 63.97%

सहारनपुर 73.09% 70.97%

संभल 65.41% 62.79%

शाहजहांपुर 61.69% 59.29%

कुल 65.53% 64.42%

Next Story

विविध