Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

Politics: चुनावी रैली में PM Modi ने Ukraine पर साधा 'ऑपरेशन गंगा' से निशाना, योगी बाटेंगे घर-घर नौकरी

Janjwar Desk
2 March 2022 10:38 AM GMT
upchunav2022
x

(मोदी योगी ने आज यूपी के अलग-अलग शहरों में कई योजनाएं देने का वादा किया)

UP Election 2022: ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन से कई हजार नागरिकों को वहां से देश वापस लाया जा चुका है। इस मिशन को गति देने के लिए भारत ने अपने 4 मंत्रियों को भी वहां पर भेज दिया है...

UP Election 2022: यूपी में छठे व सांतवें चरण के चुनाव के लिए सभी दल अपनी पूरी ताकत से प्रचार करने में जुटे हैं। इसी कड़ी में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सोनभद्र में जनसभा को संबोधित किया। चुर्क स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के पास सभास्थल पर भारी भीड़ उमड़ी। वहीं योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मऊ के मधुबन में बुलडोजर से शुरूआत की।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज देश के लोगों को भी ये विश्वास दिलाता हूं कि भारत सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। आज दुनिया में जो हालात बनें हैं वो आप देख रहे हैं। ये भारत का बढ़ता सामर्थ्य ही है कि हम यूक्रेन में फंसे हमारे देश के नागरिकों को वहां से सुरक्षित निकालने के लिए इतना बड़ा अभियान चला रहे हैं।

ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन से कई हजार नागरिकों को वहां से देश वापस लाया जा चुका है। इस मिशन को गति देने के लिए भारत ने अपने 4 मंत्रियों को भी वहां पर भेज दिया है। संकट में फंसे भारतीयों को ज्यादा तेजी से निकालने के लिए हमारी सेना और वायुसेना को भी लगा दिया गया है।

10 मार्च के बाद सभीको पक्के घर

जो लोग बाकी बचे हैं, उनको भी 10 मार्च के बाद फिर से योगी जी की सरकार बनने के बाद पक्के घर बनने का काम तेजी से आगे बढ़ाकर एक एक परिवार को पक्का घर मिले। मैं आज सोनभद्र आकर आपसे आग्रह कर रहा हूं कि आपको इस परिस्थिति में जीने के लिए जिन्होंने मजबूर किया है।

योगी की योजनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मऊ के मधुबन विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने सपा-बसपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार की विकास की नीतियों पर चर्चा करते हुए भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जीत दिलाने की अपील की।

मधुबन के पाती मैदान में आयोजित जनसभा उन्होंने कहा कि 10 मार्च के बाद उज्जवला योजना के सभी लाभार्थी को होली और दिवाली में एक-एक गैंस सिलिंडर मुफ्त मिलेगा। बेटी के जन्म पर हम 25 हजार रुपए देंगे। 60 साल से ऊपर जितनी भी महिलाएं और बहनें हैं उन्हें मुफ्त में उत्तर प्रदेश परिवहन बसों में सफर कराएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले पांच साल में पांच लाख नौजवानों को नौकरी दी है और दो करोड़ नौजवानों को स्वत: रोजगार से जोड़ा है। अगले पांच सालों के लिए सरकार ने तय किया है कि उत्तर प्रदेश में हर एक परिवार के सदस्य या स्वत: रोजगार उपलब्ध कराएंगे।

छठवें में जोरदार झटके

मुख्यमंत्री को सुनने के लिए पाती मैदान में बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी। मंच संभालते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र और राज्य सरकार के जनहित योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही विपक्षी दलों पर भी जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज मुझे मधुबन में आने का अवसर मिला है।

पांच चरणों का मतदान खत्म हो चुका हैं। छठवां चरण आ चुका है। रुझान में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल रहा है। छठवें में जोरदार झटके लगेंगे, भाजपा 275 पार करेगी। बढ़ते चुनावी चरणों के साथ जैसे भाजपा आगे है, वैसे विपक्षी भागने की फिराक में हैं।

बुलडोजर पर क्या बोले योगी?

चुनाव से पहले भाजपा छोड़ने वाले कद्दावर नेता दारा सिंह का बिना नाम लिए निशाना साधा। उन्हें दगाबाज कहा। भाजपा प्रत्याशी को लेकर कहा कि चिंता नहीं करें, उन्हें ठोक बजाकर लाए हैं। सीएम योगी ने कहा कि सुरक्षा सबको दी जा रही है। बुलडोजर बोलता नहीं, बोलती बंद करता है। एक माफिया मऊ में गोली चला रहा था। कार की बोनट पर बैठ कर वह गोली चलाता था। आज कीड़े की तरह रेंग रहा है। जनता से अपील किया कि भाजपा को चारों सीटों पर जीत दिलाएं।

Next Story

विविध