Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

UP Election 2022: गिरिराज सिंह ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा- प्रियंका गांधी घर-घर घूमे या दर-दर, कोई फायदा नहीं

Janjwar Desk
3 Jan 2022 4:23 AM GMT
upchunav2022
x

(गिरिराज सिंह ने साधा कांग्रेस पर निशाना)

केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री सिंह ने कांग्रेस एवं प्रियंका पर तंज कसते हुए कहा कि जो विकास के नाम पर शून्य हो, अब वह घर-घर घूमे या दर-दर, इससे कोई फायदा नहीं होने वाला...

UP Election 2022: केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार 02 जनवरी को कहा कि उत्तर प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी घर-घर घूमे या दर-दर, इससे उनकी पार्टी (कांग्रेस) को कोई फायदा नहीं होगा, क्योंकि जनता का विश्वास उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर है।

उत्तर प्रदेश में प्रियंका के घर-घर जाने के बारे में पूछे गये सवाल पर केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री सिंह ने कांग्रेस एवं प्रियंका पर तंज कसते हुए कहा कि जो विकास के नाम पर शून्य हो, अब वह घर-घर घूमे या दर-दर, इससे कोई फायदा नहीं होने वाला है।

उन्होंने कहा कि देश की जनता ने सबकी सरकारों को देखा है, लेकिन उनका विश्वास योगी, मोदी एवं भाजपा पर है। सिंह ने गांधी-नेहरू परिवार पर निशाना साधते हुए कहा, 'यह लोकतंत्र है और सबको घर-घर जाने का अधिकार है। लेकिन जिस पार्टी ने बरसों-बरस राज किया, उसने उत्तर प्रदेश की स्थिति क्या कर दी, वह इस बात से ही पता चलता है कि अमेठी गांधी परिवार की खानदानी सीट रही है और वहां कांग्रेस राज में जिला कलेक्टर कार्यालय तक नहीं खुल पाया।

जब भाजपा नेता स्मृति ईरानी वहां से चुनी गई, तब हमने खुलवाया।' उन्होंने दावा किया, 'हम उत्तर प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में 2017 से अधिक सीटें जीतेंगे और फिर से सरकार बनाएंगे।'

Next Story

विविध