Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

UP Election 2022: नोएडा में रक्षामंत्री के बेटे पंकज सिंह का प्रचार करने पहुंचे मनोज तिवारी का विरोध

Janjwar Desk
3 Feb 2022 10:10 AM GMT
upchunav2022
x

प्रचार के लिए भाजपा का थीम सांग गाते सांसद मनोज तिवारी

File Photo

UP Election 2022: वीडियो सेक्टर 17 नोएडा स्थित झुग्गियों का बताया जा रहा है। मनोज तिवारी भाजपा प्रत्याशी के लिए डोर टू डोर कैंपेन करने पहुंचे थे...

UP Election 2022: यूपी के नोएडा में भाजपा प्रत्याशी (BJP Candidate) और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह (Rajnath singh Son Pankaj Singh) का प्रचार करने पहुंचे सांसद मनोज तिवारी को विरोध का सामना करना पड़ा मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) का विरोध कर रहे लोगों ने न सिर्फ उनके खिलाफ नारेबाजी की। बल्कि, उन्हें जूता तक दिखा दिया गया। सांसद के विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस पूरे मामले में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) जिंदाबाद का नारा लागाते हुए लोग उन्हें वापस जाने के लिए कह रहे हैं। इस बीच एक वोटर पहले नारे लगाता है फिर जूता दिखाकर विरोध करता है।

बता दें कि सांसद मनोज तिवारी नोएडा से चुनावी मैदान में उतरे पंकज सिंह का प्रचार करने पहुंचे थे। प्रचार के दौरान उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। वायरल हुए वीडियो में एक महिला भी मनोज तिवारी का विरोध करती नजर आ रही है। वीडियो में नजर आ रहा है कि मनोज तिवारी के प्रचार के दौरान एक महिला भी अखिलेश यादव का नारा लगाते हुए वहां से चली जाती है।

वीडियो सेक्टर 17 नोएडा स्थित झुग्गियों का बताया जा रहा है। मनोज तिवारी भाजपा प्रत्याशी के लिए डोर टू डोर कैंपेन करने पहुंचे थे। इसकी शुरुआत सुबह सेक्टर-17 झुग्गी झोपड़ी से हुई थी। यहीं तिवारी का विरोध हो गया। विरोध के बावजूद मनोज तिवारी ने श्रमिक कुंज, सेक्टर-66, सेक्टर-71, सेक्टर-82 में डोर टू डोर कैंपेन चलाकर लोगो से पंकज सिंह को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।

आपको बता दें कि नोएडा की इन झुग्गीनुमा कॉलोनियों में पूर्वांचल और बिहार के लोग भारी संख्या में रहते हैं। इन्हें जब मनोज तिवारी के आने की सूचना मिली तो भारी भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Next Story

विविध