Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

Mulayam Singh Yadav : थर्ड फेज की वोटिंग से पहले मुलायम यादव ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कांपती आवाज में बोले उम्मीदों को पूरा करेगी समाजवादी पार्टी

Janjwar Desk
17 Feb 2022 11:43 AM GMT
UP Election 2022 : जौनपुर में BJP पर बरसे मुलायम सिंह यादव, बोले- गरीबों के लिए इस सरकार में नहीं है कोई सुविधा
x

जौनपुर में BJP पर बरसे मुलायम सिंह यादव

Mulayam Singh Yadav : मुलायम सिंह यादव चुनाव के पहले और दूसरे चरण में मुलायम सिंह यादव प्रचार से दूरी बनाए रखे लेकिन तीसरे चरण से पहले अपने बेटे खिलेश यादव के चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने से खुद को नहीं रोक पाए...

Mulayam Singh Yadav : उत्तर प्रदेश के दो चरणों के विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में अब समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) भी अब चुनाव प्रचार में उतर पड़े हैं। मुलायम सिंह यादव पहली बार अपने बेटे अखिलेश यादव के लिए वोट मांगते नजर आए।

करहल में जनसभा को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) ने कहा कि इस देश को किसान, व्यापारी और नौजवान ही मजबूत करेंगे। इन तीनों की उम्मीदों को समाजवादी पार्टी (SamajwadiParty) पूरा करेगी। सपा संस्थापक ने जनता से अपील करते हुए कहा कि करहल से अखिलेश यादव को भारी वोटों से जिताने का काम करें।

मुलायम सिंह यादव चुनाव के पहले और दूसरे चरण में मुलायम सिंह यादव प्रचार से दूरी बनाए रखे लेकिन तीसरे चरण से पहले अपने बेटे खिलेश यादव के चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने से खुद को नहीं रोक पाए। वहीं गुरुवार को मैनपुरी के करहल में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के चुनावी जनसभा में भाग लेने की जानकारी पार्टी कार्यकर्ताओं को मिली तो उनमें जोश भर गया।

इससे पहले साल 2019 में हुए लोकसबा चुनाव के दौरान मुलायम सिंह यादव मैनपुरी लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल करने आए थे। इसके बाद से उनका मैनपुरी में आगमन नहीं हो पाया। यूं तो ग्राम चापरी के निकट हो रही चुनावी जनसभा में अखिलेश यादव को ही जाना था लेकिन गुरुवार को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के इस जनसभा में भाग लेने का प्रोटोकॉल बन गया और मुलायम सिंह ने जनसभा को संबोधित कर सपा कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया।

उत्तर प्रदेश में दो चरणों में मतदान संपन्न हो चुका है। अब तीसरे चरण का मतदान होना है। उत्तर प्रदेश में कुल सात चरणों मतदान संपन्न होना है।

Next Story

विविध