Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

Punjab Election 2022 : पंजाब लोक कांग्रेस और भाजपा मिलकर लड़ेगी चुनाव, सीटों के बंटवारे पर विमर्श हुआ पूरा, अमरिन्दर सिंह ने दी जानकारी

Janjwar Desk
17 Dec 2021 1:44 PM GMT
Punjab Election 2022 : पंजाब लोक कांग्रेस और भाजपा मिलकर लड़ेगी चुनाव, सीटों के बंटवारे पर विमर्श हुआ पूरा,  अमरिन्दर सिंह ने दी जानकारी
x
Punjab Election 2022 : पंजाब के विधानसभा चुनाव में भाजपा और कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ेगी....

Punjab Election 2022 : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Capt Amarinder Singh) ने बड़ा ऐलान किया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस अब भाजपा (BJP) के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरेगी। दोनों दलों के बीच सात दौर की वार्ता के बाद यह फैसला हुआ।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा, पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election 2022) से पहले भविष्य की रणनीति तैयार करने के लिए केंद्रीय मंत्री और पंजाब के भाजपा प्रभारी श्री गजेंद्र शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) से आज नई दिल्ली में मुलाकात हुई। हमने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए औपचारिक रूप से भाजपा के साथ सीट समायोजन की घोषणा की है।

वहीं केंद्रीय गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने ट्वीट में लिखा- पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के स्थापक आदरणीय कैप्टन अमरिंदर सिंह जी आज दिल्ली निवास पर पधारे। उनसे चर्चा में उनका दीर्घ राजनीतिक अनुभव झलकता है। वे पंजाब की जनता का हित चाहते हैं। इस संदर्भ में हमारे बीच विचारों का सुखद आदान - प्रदान हुआ।

एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा- कैप्टन साहब के प्रति मन में एक विशेष आदर है। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व पहले ही यह संकेत दे चुका है की हम साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाले हैं।

वहीं शेखावत से मुलाकात के बाद अमरिंदर सिंह ने कहा कि भाजपा के साथ हमारा गठबंधन तय हो गया है। सिर्फ सीट शेयरिंग पर अब आगे की बात होनी है। हम देखेंगे कि कौन कहां से लड़ सकता है और किसकी जीतने की कितनी संभावना है। जीतने की उम्मीद ही सीटों के बंटवारे की पहली शर्त होगी।

बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस छोड़ने के बाद पंजाब लोक कांग्रेस बनाने का ऐलान किया था। अमरिंदर सिंह ने भाजपा के सामने गठबंधन के लिए किसान आंदोलन का समाधान निकालने की शर्त रखी थी। किसान आंदोलन खत्म होने के बाद अमरिंदर सिंह ने भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का दावा किया था। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी अमरिंदर सिंह के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात कह चुके हैं।

भाजपा और कैप्टन अमरिंदर सिंह की नजर शिरोमणि अकाली दल से अलग हुए नेताओं पर भी है। कैप्टन दावा करते रहे हैं कि वह अपने गठबंधन में सुखदेव ढिंढसा को भी लाने की कोशिश करेंगे। शिरोमणि अकाली दल ने हालांकि दोनों दलों के साथ गठबंधन पर अभी तक कुछ नहीं कहा है।

Next Story

विविध