Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

UP Election 2022 : 93 बार चुनाव हार चुका ये प्रत्याशी, 100 बार हारने का बनाना चाहता है रिकॉर्ड

Janjwar Desk
15 Jan 2022 8:04 AM GMT
UP Election 2022 : 93 बार चुनाव हार चुका ये प्रत्याशी, 100 बार हारने का बनाना चाहता है रिकॉर्ड
x

93 बार चुनाव हार चुका ये प्रत्याशी, 100 बार हारने का बनाना चाहता है रिकॉर्ड

UP Election 2022 : हसनूराम अंबेडकरी विभिन्न पदों पर 93 बार चुनाव लड़ चुके हैं। हर बार हार मिली लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी है। इस बार फिर पर्चा भरा है...

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव (UP Electiion 2022) के लिए तारीखों का ऐलान हो चुका है। इसके साथ ही पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। उम्मीदवार अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरा जोर लगा चुके हैं। लेकिन आगरा जिले (Agra) में एक प्रत्याशी ऐसा भी है जो हारने के लिए ही चुनाव लड़ता है। इस प्रत्याशी इच्छा हारने में शतक बनाने की है।

75 वर्षीय हसनूराम अंबेडकरी (Hasnuram Ambedkar) 94वीं बार निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में पर्चा लेने पहुंचे। नामांकन के पहले दिन 37 पर्चे बिके। एक किन्नर, दो महिला और 34 पुरुषों ने पर्चे लिए। हसनूराम 93 बार विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ चुके हैं, हर बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा लेकिन उनका हौंसला अब भी बना हुआ है।

हसनूराम इस बार फिर चुनाव में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। हसनूराम के मुताबिक 1985 से वह अलग अलग चुनाव लड़ चुके हैं और 100 बार हारन का रिकॉर्ड बनाना चाहत हैं। उन्होंने बताया कि मैंने कभी चुनाव में एक रुपया खर्च नहीं किया। उन्होंने एक बार राष्ट्रपति पद के लिए भी नामांकन किया था लेकिन पर्चा निरस्त हो गया था।

हसनूराम ने बताया कि वह तहसील में 1984 में सरकारी अमीन थे। तभी चुनाव लड़ने की इच्छा हुई तो एक पार्टी से टिकट मांगा। टिकट देने की बजाए उन्होंने मेरा मजाक उड़ाया, कहा तुम्हें तो तुम्हारे घर में कोई वोट नहीं देगा। तभी से हसनूराम को चुनाव लड़ने की धुन सवार हो गई। तब से वह विभिन्न पदों पर 93 बार चुनाव लड़ चुके हैं।

आगरा जिले की नौ सीटों के लिए पहली बार एक ही स्थल कलेक्ट्रेट में पर्चे भरे जा रहे हैं। शुक्रवार सुबह आठ बजे ही कलेक्ट्रेट परिसर छावनी में तब्दील हो गया। गेट पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रत्येक व्यक्ति को जांच के बाद परिसर में प्रवेश मिला। पहले दिन नौ सीटों पर कुल 37 पर्चे बिके हैं। इनमें 18 निर्दलीय और 19 राजनीतिक दलों ने लिए हैं।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध