Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

UP Election 2022 : अखिलेश यादव का तंज, बोले- BJP की जमानत होगी जब्त, NCC कैडेट्स को नौकरी देने पर किया बड़ा एलान

Janjwar Desk
4 March 2022 12:56 PM GMT
Agnipath Scheme Protest : युवाओं में असुरक्षा का भाव देश के लिए घातक, अग्निपथ योजना को लेकर अखिलेश यादव का केंद्र पर हमला
x

Agnipath Scheme Protest : युवाओं में असुरक्षा का भाव देश के लिए घातक, अग्निपथ योजना को लेकर अखिलेश यादव का केंद्र पर हमला

UP Election 2022 : समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आज गाजीपुर (Ghazipur) में रैली के दौरान नेशनल कैडेट कोर (NCC) के जवानों से बड़ा वादा किया है...

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) की सरगर्मियां तेज हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। इस जुबानी जंग के बीच समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) हमेशा अपने भाषणों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) पर हमलावर रहते हैं। वहीं इस कड़ी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर सीएम योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है।

एनसीसी कैडेट्स को नौकरी देने पर बड़ा ऐलान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के आखिरी चरण में मतदान से पहले दावों और वादों का दौर जारी है। समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आज शुक्रवार को गाजीपुर (Ghazipur) में रैली के दौरान नेशनल कैडेट कोर (NCC) के जवानों से बड़ा वादा किया है। अखिलेश यादव ने एनसीसी (NCC) कैडेट्स को नौकरी में प्राथमिकता देने का वादा किया है। बता दें कि गाजीपुर में अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग एनसीसी का 'ए' सर्टिफिकेट, 'बी' सर्टिफिकेट और 'सी' सर्टिफिकेट पाए हैं। उन्हें अगर हमें नौकरियों में प्राथमिकता देनी होगी तो देंगे।

भाजपा की होगी जमानत जब्त

बता दें कि गाजीपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर भी जमकर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि 'जमानत जप्त होने जा रही है भाजपा की, यह सरकार बनाने का चुनाव है। 10 तारीख को परिणाम और उसके बाद सरकार, उसके बाद हमें और आपको होली का पर्व भी मनाना है।' इसी के साथ अखिलेश यादव ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि अब भारतीय जनता पार्टी का सफाया होने वाला है।

नौजवानों को रोजगार देने का वादा

बता दें कि गाजीपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में 11 लाख पद खाली हैं। हम अपने नौजवानों को भरोसा दिलाते हैं कि सपा सरकार बनने पर सभी रिक्त पदों को भरने का काम करेंगे। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के लोगों ने जब सिलेंडर बांट रहे थे तब कीमत 400 रुपए कीमत थी और आज जब वोट मांग रहे हैं तो सिलेंडर 1000 रुपए का है।

भाजपा को बताया सबसे बड़ी झूठी पार्टी

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी कहते हैं लेकिन सच यह है कि भाजपा दुनिया के सबसे झूठ बोलने वाली पार्टी है। भाजपा के नेता अपने कद के अनुसार झूठ बोलते हैं। छोटे नेता छोटा झूठ बोलते हैं, बड़े नेता बड़ा झूठ बोलते हैं और जो सबसे बड़ा नेता हैं, वो सबसे बड़ा झूठ बोलते हैं। साथ ही सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि 'हम पर 12:00 बजे सोकर जागने का आरोप लगाते थे, हम आज कल उनके घर पर नजर रखे हुए हैं। कभी कभी उधर से धुआं उड़ता हुआ नजर आता है।

Next Story

विविध