Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

UP Election 2022 : भाजपा को वोट के ल‍िए मुसलमानों के हाथ में कुरान शरीफ रखवा कर कसम खिलवाऊंगा, भाजपा विधायक के पति का वीडियो हुआ वायरल

Janjwar Desk
3 Feb 2022 11:26 AM GMT
UP Election 2022 : भाजपा को वोट के ल‍िए मुसलमानों के हाथ में कुरान शरीफ रखवा कर कसम खिलवाऊंगा, भाजपा विधायक के पति का वीडियो हुआ वायरल
x

(भाजपा विधायक के पति का वीडियो वायरल)

UP Election 2022 : भाजपा विधायक के पति ने कहा कि कुरान शरीफ पर हाथ रखकर कसम खवाऊंगा। अभी-अभी, यहां प्रचार का सामान गिरवाकर उसके बाद ही उठूंगा...

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले वोटों के लिए दबाव बनाने का वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है। बिजनौर के स्थानीय भाजपा विधायक (BJP MLA) के पति कहते हुए दिख रहे हैं कि कुरान शरीफ पर हाथ रखकर मुसलमान कह दें कि वोट भाजपा (BJP) को वोट देंगे तो वहां बारात घर अभी बनवाना शुरू कर देंगे।

बिजनौर सदर से भाजपा की विधायक सूची चौधरी को पति ऐश्वर्या मौसम चौधरी (Aishwarya Choudhary) हाल ही में स्थानीय लोगों के साथ एक बैठक कर रहे थे। इसी दौरान कुछ मुसलमान जनता ने उनसे बारात घर बनवाने की मांग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी 280 लोग कुरान शरीफ पर हाथ रखकर कसम खाएं कि वोट भाजपा को ही दूंगा तो आज से ही बारात घर बनवाना शुरू करा दूंगा। न निधि की जरूरत, न ही सरकार की जरूरत है। आज से ही बनवाऊंगा। मैं कह रहा हूं।

उन्होंने कहा कि कुरान शरीफ पर हाथ रखकर कसम खवाऊंगा। अभी-अभी, यहां प्रचार का सामान गिरवाकर उसके बाद ही उठूंगा। मुसलमान कसम खा लें, कुरान शरीफ हाथ पर रखकर कि वोट तेरा जो कहेगा वो काम करके जाऊंगा। मैं कह रहा हूं।

इस पूरी बातचीत को किसी ने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया और वीडियो वायरल कर दिया। इस पर हंगामा खड़ा हो गया।

सूची चौधरी प्रदेश में सबसे कम उम्र की महिला विधायक हैं। पिछले विधानसभा चुनाव के वक्त पहले सूची चौधरी के पति ऐश्वर्य मौसम चौधरी को बिजनौर सदर सीट से टिकट मिला था लेकिन पेंदा कांड में उनका नाम आने के बाद वे गिरफ्तार हो गए थे। इसकी वजह से उनकी जगह उनकी पत्नी सूची चौधरी को टिकट दिया गया था।

बता दें कि सूची चौधरी ने सपा प्रत्याशी रुचि वीरा को 27281 वोटों से हराकर विधायक बन गई थीं। बिजनौर में इतने वोट से जीत हासिल करने वाली वह पहली महिला विधायक हैं।

Next Story

विविध