Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

Uttarakhand Election 2022 : भाजपा कोर ग्रुप की बैठक से हरक नदारद, चर्चाओं का बाजार गर्म

Janjwar Desk
15 Jan 2022 10:48 AM GMT
Uttarakhand Election 2022 : भाजपा कोर ग्रुप की बैठक से हरक नदारद, चर्चाओं का बाजार गर्म
x
Uttarakhand Election 2022 : इस महत्वपूर्ण बैठक में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशी चयन को दावेदारों के पैनल पर चर्चा की जा रही है, इस बैठक में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत नदारद है....

Uttarakhand Election 2022 : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती के बीच जल्द ही जहां भाजपा (BJP) प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होने की उम्मीद की जा रही है, वहीं शनिवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित होने वाली प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक से कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत (Harak Singh Rawat) के गायब रहने से तमाम चर्चाएं शुरू हो गई है।

बता दें कि इस महत्वपूर्ण बैठक में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशी चयन को दावेदारों के पैनल पर चर्चा की जा रही है। इस बैठक में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत नदारद है। जिससे एक बार फिर सियासी गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।

इस वक्त बैठक में केंद्रीय मंत्री और प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, विजय बहुगुणा, भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भंडारी व सुरेश भट्ट, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज व धन सिंह रावत, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल आदि मौजूद हैं।

वैसे प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने प्रदेश में किसी नए हरक प्रकरण की संभावना को नकार दिया है। खुद हरक का कहना है कि उन्हें समय से इस बैठक की सूचना नहीं मिली थी। जिस वजह से वह बैठक में नहीं पहुंचे। लेकिन हरक को जानने वाले उनके इस बयान को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

बताया जा रहा है कि पार्टी हरक के टिकट बदलकर उनकी मनमाफिक सीट पर तो उन्हें टिकट दिए जाने पर एकमत है। लेकिन लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र से उनकी पुत्रवधु अनुकृति गुसाई के टिकट को लेकर कुछ गतिरोध चल रहा है। जिसको लेकर हरक सिंह रावत असहज चल रहे हैं।

Next Story

विविध