Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

Uttarakhand Election 2022 के लिए चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन, सभी सियासी दलों के स्टार प्रचारक भरेंगे हुंकार

Janjwar Desk
12 Feb 2022 8:04 AM GMT
Uttarakhand Election 2022 के लिए चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन, सभी सियासी दलों के स्टार प्रचारक भरेंगे हुंकार
x

(उत्तराखंड चुनाव : प्रदेश में आज थम जाएगा चुनाव प्रचार)

Uttarakhand Election 2022 : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए आज शाम छह बजे प्रचार का दौर थम जाएगा, प्रदेश में 14 फरवरी को मतदान होंगे....

Uttarakhand Election 2022 : उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार (Election Campaign) का आज अंतिम दिन है। शाम छह बजे प्रचार बंद हो जाएगा। ऐसे में सभी सियासी दलों के नेता प्रदेश में हुंकार भरते हुए नजर आएंगे। उत्तराखंड (Uttarakhand Election 2022) में 14 फरवरी को पहले और अंतिम चरण का मतदान होना है।

जानकारी के मुताबिक प्रचार थमने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, सचिन पायलट, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत कई दिग्गज मैदान में प्रचार करते नजर आएंगे।

चुनाव आयोग की ओर से 8 जनवरी को उत्तराखंड (Uttarakhand Election 2022) समेत पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया गया था। उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान होगा।

आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक मतदान समाप्त होने से 48 घंटे पूर्व प्रचार समाप्त हो जाता है। चूंकि उत्तराखंड में सोमवार को शाम छह बजे तक मतदान होगा इस कार यहां चुनाव प्रचार आज शनिवार शाम छहे बजे समाप्त हो जाएगा। इसके बाद कोई भी सियासी दल या प्रत्याशी रैली या जनसभा करके प्रचार नहीं कर सकेंगे। हालांकि मतदाताओं द्वारा डोर टू डोर संपर्क किया जा सकता है।

शुक्रवार 11 फरवरी को 35 मतदान पार्टियों की रवानगी हुई जबकि शनिवार 1442 पार्टियों की रवानगी हुई है। ये सभी पार्टियां रात्रि विश्राम का एक पड़ाव रास्ते में पूरा करते हुए रविवार को अपने गंतव्य स्थल तक पहुंचेंगी। इसके बाद सर्वाधिक 10222 पार्टियां आज रविवार को रवाना होंगी।

बता दें कि मतदान अधिकारियों को दुर्गम क्षेत्रों में जाने के कई किलोमीटर पैदल जाना पड़ता है। ऐसे में दो दिन पहले ही पार्टियां रवाना की गई हैं। ये अधिकारी इसी क्रम में वापस लौटेंगे।


Next Story

विविध