Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

Uttarakhand Election Results 2022 LIVE Updates : बड़ी खबर : हरीश रावत लालकुआं सीट से हारे, BJP के मोहन बिष्ट ने 14000 से ज्यादा वोटों से दी मात

Janjwar Desk
10 March 2022 7:54 AM GMT
Harish Rawat : अब तपती दोपहर की धूप में उपवास की चेतावनी दी हरीश रावत ने
x

Harish Rawat : अब तपती दोपहर की धूप में उपवास की चेतावनी दी हरीश रावत ने

Uttarakhand Election Results 2022 LIVE Updates : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत 14 हजार से ज्यादा मतों से लालकुआं सीट पर चुनाव हार गए हैं....

Uttarakhand Election Results 2022 LIVE Updates : लालकुआं सीट से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat) चुनाव हार गए हैं। बीजेपी के मोहन सिंह बिष्ट ने हरीश रावत को 14000 से ज्यादा वोटों से चुनाव हरा दिया है।

बता दें कि कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत सातवें राउंड की मतगणना के दौरान करीब 11 हजार वोटों से पीछे हो गए थे जिसके बाद मतगणना स्थल पर तैनात कांग्रेस पार्टी (Congress) के एजेंट भी उम्मीद छोड़ते नजर आए। पार्टी के कई एजेंटों ने काउंटिंग स्थल को छोड़ दिया। कुछ देर के बाद ही उनकी हार की पक्की खबर भी सामने आई। वहीं दूसरी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से लगभग चार हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं।

उत्तराखंड की सत्तर विधानसभा सीटों पर सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। हरिद्वार सीट से अभी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी ने बढ़त बनाई है। वहीं लोहाघाट सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी खुशाल सिंह अधिकारी चुनाव जीत गए हैं।

अल्मोड़ा भाजपा के कैलाश शर्मा आगे चल रहे हैं। वहीं किच्छा से तिलक राज बेहड़ और रुद्र पुर से मीना शर्मा आगे चल रही हैं। टिहरी की देवप्रयाग सीट से भाजपा के विनोद कंडारी आगे चल रहे हैं। जबकि धनोल्टी से भाजपा के प्रीतम सिंह पंवार कांग्रेस के जोत सिंह बिष्ट से आगे चल रहे हैं।

Next Story

विविध