Begin typing your search above and press return to search.
दुनिया

America news : अमेरिका में 4 भारतीयों का हुआ अपहरण, अगवा होने वालों में 8 महीने की बच्ची भी शामिल

Janjwar Desk
4 Oct 2022 10:34 AM GMT
America news : अमेरिका में 4 भारतीयों का हुआ अपहरण, अगवा होने वालों में 8 महीने की बच्ची भी शामिल
x

America news : अमेरिका में 4 भारतीयों का हुआ अपहरण, अगवा होने वालों में 8 महीने की बच्ची भी शामिल

America news : अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय मूल के चार लोगों का अपहरण कर लिया गया है, इस घटना से अमेरिका के कैलिफोर्निया में हड़कंप मच गया है, अगवा होने वालों में आठ माह की एक बच्ची और उसके माता-पिता भी शामिल हैं...

America news : अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय मूल के चार लोगों का अपहरण कर लिया गया है। इस घटना से अमेरिका के कैलिफोर्निया में हड़कंप मच गया है। अगवा होने वालों में आठ माह की एक बच्ची और उसके माता-पिता भी शामिल हैं। मर्सिड काउंटी शेरिफ कार्यालय ने एक बयान में बताया कि 36 वर्षीय जसदीप सिंह, 27 वर्षीय जसलीन कौर, उनकी 8 महीने की बेटी आरुही और 39 वर्षीय अमनदीप सिंह का अपहरण कर लिया गया है। पुलिस ने संदिग्ध को हथियारबंद और खतरनाक बताया है।

घटना के बारे में पुलिस की ओर से कोई जानकारी नहीं

इस घटना के बारे में पुलिस की ओर से अभी और कोई जानकारी नहीं दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी शुरुआती दौर में है। उन्होंने कहा कि इस बात की पुष्टि हुई है कि साउथ हाईवे 59 के 800 ब्लॉक से चार लोगों को उनकी मर्जी के खिलाफ ले जाया गया था। बताया जा रहा है कि जिस जगह पर यह घटना हुई वह रोडवे से जुड़ी हुई है।

पुलिस पूछताछ में जुटी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने अभी तक संदिग्ध का नाम नहीं लिया है। साथ ही यह भी पता नहीं चल पाया है कि घटना को अंजाम देने के पीछे का मकसद क्या है। इस मामले में मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही इस मामले से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर 911 को सूचित करने को कहा है।

अमेरिका में भारतवंशियों के साथ हुई आपराधिक घटनाएं

अमेरिका में भारतवंशियों के साथ आपराधिक घटनाएं व हमले की वारदातों की सूचनाएं आती रहती हैं। इसे पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं। इसके पहले 2019 में भारतीय मूल के तकनीकी विशेषज्ञ तुषार अत्रे उनकी प्रेमिका की कार में मृत मिले थे। वे अमेरिका में एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी के मालिक थे। कैलिफोर्निया स्थित घर से कथित तौर पर अपहरण के कुछ ही घंटे बाद ही उनका शव मिला था।

Next Story

विविध