Begin typing your search above and press return to search.
दुनिया

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के राम व अयोध्या पर दिए बयान से विवाद

Janjwar Desk
13 July 2020 6:10 PM GMT
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के राम व अयोध्या पर दिए बयान से विवाद
x
File photo:Nepal PM KP Oli 
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली लगातार भारत विरोधी स्टैंड अपनाए हुए हैं, राजनीतिक के बाद अब वे सांस्कृतिक मुद्दों पर उतर आए हैं...

जनज्वार। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने सोमवार (13 जुलाई) को एक विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि असली अयोध्या भारत में नहीं नेपाल में है। ओली यहीं नहीं रूके उन्होंने कहा कि भगवान राम का जन्म भारत में नहीं नेपाल में हुआ था।

नेपाल के प्रधानमंत्री ओली ने अपने आवास पर कवि भानुभक्त के जन्मदिन पर हुए एक समारोह में यह बयान ऐसे वक्त में दिया है जब पहले से दोनों देश के बीच तनाव चल रहा है। ओली ने संसद में एक विवादित नक्शा पारित कर तीन भारतीय क्षेत्र को नेपाल के हिस्से में दिखाया। 20 मई को पारित नए प्रस्ताव में नेपाल ने लिपुलेख, लिम्पियाधुरा और कालापानी जैसे भारतीय इलाकों को अपने क्षेत्र में दिखाया।



उसके बाद बिहार के सीतामढी में एक भारतीय की नेपाल पुलिस की गोली से मौत हो गई। उसके बाद वे लगातार भारत विरोध स्टैंड अपनाए हुए हैं, जिससे दोनों देशों के रिश्तों में गिरावट आई है। उन्होंने हाल में दूरदर्शन छोड़ कर दूसरे भारतीय चैनलों के प्रसारण पर रोक लगाने का भी आदेश दिया।

केपी शर्मा ओली ने दावा किया असली अयोध्या नेपाल के बीरगंज के पास एक गांव है और वहीं भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। नेपाल की राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी ने उनके इस बयान को आधारहीन बताते हुए इसकी निंदा की है।

Next Story

विविध