Begin typing your search above and press return to search.
दुनिया

Pakistan News : पाकिस्तान में बारिश का कहर, बाढ़ ने ली 937 लोगों की जान, पीएम ने की राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा

Janjwar Desk
26 Aug 2022 9:00 AM GMT
Pakistan News : पाकिस्तान में भारी बाढ़ के कारण 1208 लोगों की मौत, 3 करोड़ से अधिक लोग आपदा से प्रभावित
x

Pakistan News : पाकिस्तान में भारी बाढ़ के कारण 1208 लोगों की मौत, 3 करोड़ से अधिक लोग आपदा से प्रभावित

Pakistan News : पाकिस्तान में भारी बारिश का कहर लगातार जारी है, बारिश के कारण आई बाढ़ में अब तक 937 से अधिक लोगों ने अपनी जान गवा दी है...

Pakistan News : पाकिस्तान में भारी बारिश का कहर लगातार जारी है। बारिश के कारण आई बाढ़ में अब तक 937 से अधिक लोगों ने अपनी जान गवा दी है, जिसके बाद पाकिस्तान के पीएम ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने मॉनसून की बारिश को मानवीय संकट करार दिया है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा संकलित नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 14 जून से अब तक सिंध प्रांत में बाढ़ और बारिश से संबंधित घटनाओं के कारण सबसे अधिक 306 लोगों की मौत हुई है।

बाढ़ ने ली 937 से अधिक लोगों की जान

जानकारी के अनुसार इस साल पाकिस्तान में 241 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। बता दें कि इस साल अगस्त में 48 मिमी के औसत के विपरीत 166.8 मिमी बारिश हुई है। जलवायु परिवर्तन मंत्री शेरी रहमान ने इस बात को स्वीकार किया है कि लगातार हो रही बारिश के कारण राहत कार्यों को अंजाम देना मुश्किल हो गया है। पाकिस्तान में हुई भारी बारिश की वजह से बड़ी संख्या में लोगों का व्यक्तिगत जीवन प्रभावित हुआ है। भारी बारिश और बाढ़ ने पिछले कुछ हफ्तों में 3 करोड़ से अधिक लोगों के जीवन को प्रभावित किया है। बारिश के कारण आई बाढ़ ने 937 से अधिक लोगों की जान ले ली है।

3 करोड़ से अधिक लोगों को किया प्रभावित

बता दें एनडीएमए में प्रधानमंत्री द्वारा एक वॉर रूम की भी स्थापना की गई है। 2010 की विनाशकारी बाढ़ के साथ वर्तमान स्थिति की तुलना करते हुए जलवायु परिवर्तन मंत्री शेरी रहमान ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि पाकिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ ने पिछले कुछ हफ्तों में 3 करोड़ से अधिक लोगों को प्रभावित किया है। संयुक्त राष्ट्र एजेंसी कार्यालय द्वारा जारी की गई रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि पिछले 24 घंटों में देश भर में 82 हजार से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। साथ ही 150 किलोमीटर सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई है।

Next Story

विविध