Begin typing your search above and press return to search.
दुनिया

Russia Ukraine war : रूस के खिलाफ जंग के लिए यूक्रेनी सेना में भर्ती हुआ भारतीय युवक, जानें कौन है?

Janjwar Desk
8 March 2022 6:12 AM GMT
Russia Ukraine war : रूस के खिलाफ जंग के लिए यूक्रेनी सेना में भर्ती हुआ भारतीय युवक, जानें कौन है?
x

रूस के खिलाफ जंग के लिए यूक्रेनी सेना में भर्ती हुआ भारतीय युवक सैनिकेश रविचंद्रन।

Russia Ukraine war : कोयंबटूर का सैनिकेश रविचंद्रन भारतीय सेना में भी शामिल होने की कोशिश की थी, लेकिन भर्ती परीक्षा पास नहीं कर पाया था।

Russia Ukraine war : रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज 13वां दिन है। रूस की ओर से यूक्रेन पर लगातार हमले जारी हैं। खास बात यह है कि अब यूक्रेन भी पलटकर वार करने लगा है। इस बीच भारत ( Indian Youth Sainikesh Ravichandran ) के तमिलनाडु का एक युवक रूस के खिलाफ जंग के लिए यूक्रेनी सेना में शामिल भर्ती हुआ है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह युवक भारतीय सेना में भी शामिल होने की कोशिश की थी, लेकिन भर्ती परीक्षा पास नहीं कर पाया था।

कौन है सैनिकेश रविचंद्रन?




यूक्रेन की सेना में रूस के खिलाफ जंग लड़ने के लिए भर्ती होने वाला भारतीय युवक का नाम सैनीकेश रविचंद्रन ( Sainikesh Ravichandran ) है। उसकी उम्र 21 साल है। वह कोयंबटूर का रहने वाला है। उसने रूस के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए यूक्रेनी सेना ज्वाइन की है।

4 साल पहले गया था यूक्रेन

इस बात की सूचना मिलने के बाद भारतीय अधिकारियों ने भी कोयंबटूर में युवक के माता-पिता से पूछताछ की है। सैनीकेश रविचंद्रन ( Sainikesh Ravichandran ) के माता पिता ने बताया कि उनका बेटा पहले भारतीय सेना में शामिल होने के लिए परीक्षा दे चुका है। सैनीकेश 2018 में यूक्रेन ( Ukraine ) गया था। उसने खारकीव में नेशनल एयरोस्पेस यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया था। उसका कोर्स जुलाई 2022 में पूरा होना था, लेकिन रूस से युद्ध के समय घरवालों का संपर्क सैनीकेश से टूट गया।

घरवालों को ऐसे मिली सेना में भर्ती होने की सूचना

सैनिकेश रविचंद्रन ( Sainikesh Ravichandran ) के परिवार वालों ने बताया कि रूस्सं और यूक्रेन के बीच जंग शुरू होने केबाद उनका संपर्क रविचंद्रन से टूट गया था। इसके बाद हमने भारतीय दूतावास से मदद मांगी तो बेटे से संपर्क हो पाया। सैनीकेश ने अपने माता पिता को यूक्रेनी सेना में शामिल होने की जानकारी दी।

यूक्रेन ने सेना में बनाई नई यूनिट

ताजा अपडेट के मुताबिक रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन को दुनिया के तमाम देशों का समर्थन मिल रहा है। ऐसे में यूक्रेन ने नई यूनिट International Legion बनाने का ऐलान किया था। खास बात ये है कि इसमें रूस का सामना करने के लिए अन्य देशों के लोग शामिल हो रहे हैं। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि हमें विदेशी नागरिकों के हजारों आवेदन मिल रहे हैं, जो रूस का सामना करने के लिए हमारे साथ आना चाहते हैं और दुनिया की रक्षा करना चाहते हैं।

किन-किन देशों के युवक हुए यूक्रेनी सेना में शामिल

Russia Ukraine war : रूस के खिलाफ। यूक्रेनी सेना की नई यूनिट में कई देशों के युवक शामिल हुए हैं। यूक्रेन की सेना के मुताबिक उनकी नई यूनिट International Legion में अमेरिका, यूके, स्वीडन, लिथुआनिया, मैक्सिको और भारत के युवक शामिल हुए हैं।

Next Story

विविध