Begin typing your search above and press return to search.
दुनिया

Russia Ukraine War : रूस ने यूक्रेन में युद्धविराम का किया ऐलान, सिर्फ इन जगहों पर होगा लागू

Janjwar Desk
5 March 2022 6:47 AM GMT
Russia-Ukraine War
x

यूक्रेन में चेरनोबिल आपदा का खतरा।

Russia Ukraine War : युद्धविराम का मकसद युद्धग्रस्त क्षेत्रों में फंसे भारतीय समेंत अन्य देशों के नागरिकों को निकालना है।

Russia Ukraine War : रूस यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच रूस ने सीजफायर ( Ceasefire ) यानि युद्धविराम का ऐलान किया है। ताजा अपडेट के मुताबिक युद्धविराम केवल दो शहरों में लागू होगा। ये शहर मारियापोल और वोल्नोवाखा हैं। यानि युद्धविराम ( Ceasefire ) केवल दो शहरों में लागू होगा। इसका मकसद युद्धग्रस्त क्षेत्रों में फंसे भारतीय समेंत अन्य देशों के नागरिकों को निकालना है।

यूक्रेन से चल रही जंग के बीच रूस ने बड़ा ऐलान किया है। रूसी सरकार ने मानवीय आधार पर नागरिकों को कॉरिडोर मुहैया कराने के लिए युद्धविराम की घोषणा की है। रूस ने यूक्रेन में स्थानीय समयानुसार 6 बजे से युद्धविराम की घोषणा की है। रूस की ओर से मीडिया एजेंसी स्पुतनिक ने ये जानकारी दी है।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूस ने यूक्रेनी शहरों मारियुपोल और वोल्नोवाखा में मानवीय गलियारों को इजाजात देते हुए शनिवार को आंशिक संघर्ष विराम की घोषणा की है। इसे रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग के दौरान राहत के तौर पर माना जा रहा है।

युद्धविराम भारतीय समय के अनुसार 11 बजकर 30 मिनट पर लागू हो चुका है। यूक्रेन में मारियुपोल और वोल्नोवाखा में सीजफायर लागू होगा। ग्रीन कॉरिडोर बनाने के लिए सीजफायर का ऐलान किया गया है।

भारतीय विदेश मंत्रालय ( MEA ) ने कहा था कि बिना युद्धविराम के यूक्रेन में फंसे भारतीयों व अन्य विदेशियों को निकालना मुश्किल है। संभवत: इस बात को ध्यान में रखते हुए रूस ने युद्धविराम की घोषणा की है।

बता दें कि कल यानि शुक्रवार को रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल के बीच बैठक हुई थी, जिसमें दोनों पक्ष नागरिकों को निकालने और मानवीय मदद देने के लिए सुरक्षित गलियारे बनाने पर सहमत हुए थे। बेलारूस में हुई इस बैठक में दोनों पक्षों ने उन इलाकों में संघर्ष विराम लागू करने की बात माना जाएगा, जहां सुरक्षित गलियारे बनाए जाएंगे। इसके बाद आज रूस की ओर से दो शहरों में सीजफायर की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।

दूसरी तरफ रूस ने यूक्रेन के सूमी में जबरदस्त बमबारी शुरू कर दी है। धमाकों की आवाज सुमी में सुनाई दे रही है। पूरे शहर से धमाकों की आवाज सुनाई पड़ रही है। वही, लगातार लोगों से सुरक्षित जगह पहुंचने को कहा जा

Next Story

विविध