Russia Ukraine War : रूस और यूक्रेन के बीच बीते 11 दिनों से युद्ध जारी है। रूस लगातार यूक्रेन के शहरों पर बमबारी कर रहा है। यूक्रेन के लोगों को अपना घर छोड़ कर दूसरे देशों की ओर भागना पड़ रहा है। युद्ध के दौरान सामने आ रही दर्दनाक तस्वीरें और वीडियोज लोगों का दिल तोड़ रही है लेकिन इस बीच कुछ तस्वीरें और वीडियोज ने दिल को सुकून भी दिया है। बमबारी और तबाही के बीच, अपने देश को बचाने के लिए बन्दूक थामे सैनिकों के बीच प्यार भी एक खबर सामने आ रही है।
यूक्रेनियन कपल ने बॉर्डर पर रचाई शादी
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के दौरान दिल को सुकून देने वाली तस्वीरें सामने आ रही है| बॉर्डर पर लड़ रहे यूक्रेनी कपल ने युद्ध के मैदान में शादी कर ली है। अपने साथियों के साथ जश्न मनाते हुए उनके फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं| इन तस्वीरों पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं।
सैनिक साथियों ने ऐसे मनाया जश्न
बता दें कि बॉर्डर पर लड़ रहे यूक्रेनी कपल ने कीव के पास ही अपनी शादी रचाई है। इनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| वायरल वीडियो में यूक्रेन सेना की वर्दी में लेसिया (दुल्हन) और वेलेरी (दूल्हा) दोनों शादी करते नजर आते हैं। दुल्हन लेसिया ने फूलों का एक गुलदस्ता पकड़ रखा है। उनके आसपास कई और सैनिक भी खड़े हैं। दोनों ने शैंपेन के गिलास लिए हुए हैं। एक सैनिक अपने हाथों में गिटार पकड़कर उनके लिए गीत गा रहा है। बता दें कि वो टेरोटॉरियल डिफेंस के सैनिक हैं और यूक्रेन को बचाने के लिए रूसी सैनिकों से युद्ध कर रहे हैं।
बीते दिनों एक कपल ने शेल्टर में रचाई थी शादी
गौरतलब है कि बीते दिनों एक ऐसी हो खबर और वायरल हुई थी। इस खबर के अनुसार ओडेसा के एक बम शेल्टर में यूक्रेनी सुरक्षाबल ने अपनी प्रेमिका से शादी रचाई थी। इस शादी की तस्वीर भी काफी वायरल हुई थी। शादी के बाद कपल ने बम शेल्टर के अंदर अपनी शादी का जश्न मनाया, लोगों ने उन्हें बधाई दी और सोशल मीडिया पर लोग उन पर जमकर प्यार बरसाया था।