Begin typing your search above and press return to search.
बिहार चुनाव 2020

बिहार एग्जिट पोल : जनज्वार ने रिपोर्टर ऑन ग्राउंड में महागठबंधन को बताया जीत का दावेदार, अब चाणक्या का भी यही आकलन

Janjwar Desk
7 Nov 2020 3:40 PM GMT
बिहार एग्जिट पोल : जनज्वार ने रिपोर्टर ऑन ग्राउंड में महागठबंधन को बताया जीत का दावेदार, अब चाणक्या का भी यही आकलन
x
जनज्वार जिन-जिन इलाकों में ग्राउंड रिपोर्टिंग करने पहुंचा, सभी जगह नीतीश सरकार से जनता नाउम्मीद नजर आयी और युवा तेजस्वी को एक मौका देना चाहती है, अब मीडिया ने एक स्वर में यही बात दोहराना कर दी है शुरू

जनज्वार। बिहार चुनावों में जनज्वार शुरू से ग्राउंड रिपोर्टिंग कर रहा है और यह बात ताकत के साथ उठा रहा है कि महागठबंधन जीत का दावेदार बनेगा।

जनज्वार जिन-जिन इलाकों में ग्राउंड रिपोर्टिंग करने पहुंचा, सभी जगह नीतीश सरकार से जनता नाउम्मीद नजर आयी और युवा तेजस्वी को एक मौका देना चाहती है। अब आज सबसे प्रामाणिक माने जाने वाले चाणक्या ने भी अपने एग्जिट पोल में महागठबंधन को 180 सीटों के साथ जीत का दावेदार बताया है।

गौरतलब है कि इन चुनावों में जनज्वार टीम ने लगभग पूरा बिहार कवर किया और सभी जगह तेजस्वी को अपने मुख्यमंत्री के तौर पर जनता देखना चाहती है।

अब आज जनज्वार की ग्राउंड रिपोर्टिंग की बात ही न्यूज 18 और टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल ने भी दोहराया है। कहा है कि महागठबंधन को 180 सीटें मिल सकती हैं।


वहीं एनडीए के 55 सीटों पर सिमटने के आसार हैं, अन्य के खाते में 8 सीटें जात सकती हैं।

वहीं टाइम्स नाउ-सी वोटर के मुताबिक, आरजेडी 120 सीटें जीत सकती है तो एनडीए के खाते में 116 सीटें आ सकती हैं। लोक जनशक्ति की पार्टी को एक सीट से ही संतोष करना पड़ सकता है, मगर जनज्वार की रिपोर्टिंग के अनुसार यह आंकड़ा 4-5 सीटों तक जा सकता है।

वहीं रिपब्लिक जन की बात के एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार में महागठबंधन की सरकार बन सकती है। एनडीए को 37-39 फीसदी वोट के साथ 91-117 सीटें मिल सकती हैं तो महागठबंधन 40-43 फीसदी वोट शेयर के साथ 118-138 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। लोजपा को 7-9 फीसदी वोट और 5-8 सीटों पर जीत के साथ संतोष करना होगा। अन्य को 11-14 वोट मिलेंगे तो 3-6 सीटों पर जीत हासिल होगी।


Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध