Begin typing your search above and press return to search.
बिहार चुनाव 2020

Breaking: बीजेपी के 27 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Janjwar Desk
6 Oct 2020 4:41 PM GMT
Breaking: बीजेपी के 27 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट
x
बीजेपी केंद्रीय कार्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार अंतरराष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह को जमुई विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है, वे हाल ही में पार्टी में शामिल हुईं थीं। वहीं बांका से रामनारायण मंडल को उम्मीदवार बनाया गया है....

जनज्वार ब्यूरो, पटना। बिहार चुनावों को लेकर सभी दलों ने अपने कैंडिडेट्स घोषित करने शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में आज रात बीजेपी ने भी पहले चरण के चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इससे पहले बीजेपी और जदयू की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों दलों को मिलने वाली सीटों की संख्या बताई गई थी।

बीजेपी को 121 सीटें मिलीं हैं और इनमें से वह वीआईपी को भी कुछ सीट देगी। वहीं जदयू को 122 सीटें मिली हैं, इसमें से 7 सीटें वह हम पार्टी को देगी। लोजपा ने अपनी अलग राह पकड़ ली है।

बीजेपी केंद्रीय कार्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार अंतरराष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह को जमुई विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। वे हाल ही में पार्टी में शामिल हुईं थीं। वहीं बांका से रामनारायण मंडल को उम्मीदवार बनाया गया है।

आज रात घोषित 27 प्रत्याशियों की पूरी सूची इस प्रकार है-

1.कहलगांव-पवन कुमार यादव

2.बांका-रामनारायण मंडल

3.कटोरिया(सुरक्षित)- निकी हेंब्रम

4.मुंगेर-प्रणव कुमार यादव

5.लखीसराय-विजय कुमार सिन्हा

6.बाढ़-ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू

7.विक्रम-अतुल कुमार

8.बड़हरा-राघवेंद्र प्रताप सिंह

9.आरा-अमरेंद्र प्रताप सिंह

10.तरारी-कौशल कुमार सिंह

11.शाहपुर-मुन्नी देवी

12.रामगढ़-अशोक सिंह

13.मोहनिया(सु.)-निरंजन राम

14.भभुआ-रिंकी रानी पाण्डेय

15.चैनपुर-ब्रजकिशोर बिंद

16.डिहरी-सत्यनारायण सिंह यादव

17.काराकट-राजेश्वर राज

18.गोह-मनोज कुमार वर्मा

19.औरंगाबाद-रामाधार सिंह

20.गुरुआ-राजीव रंजन दांगी

21.बोधगया(सु.)-हरि मांझी

22.गया शहर-प्रेम कुमार

23.वजीरगंज-वीरेंद्र सिंह

24.रजौली(सु.)-कन्हैया कुमार

25.हिसुआ-अनिल सिंह

26.वारसलीगंज-अरुणा देवी

27.जमुई-श्रेयसी सिंह

Next Story

विविध