Begin typing your search above and press return to search.
अंधविश्वास

Mumbai News : अंधविश्वास के चक्कर में तांत्रिक ने महिला से 3 साल तक किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Janjwar Desk
13 Sep 2022 10:19 AM GMT
Mumbai News : अंधविश्वास के चक्कर में तांत्रिक ने महिला से 3 साल तक किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार
x

Mumbai News : अंधविश्वास के चक्कर में तांत्रिक ने महिला से 3 साल तक किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mumbai News : अंधविश्वास से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला मामला मुंबई से सामने आया है, जहां खुद को बाबा बताने वाले एक शख्स ने कई बार एक महिला से दुष्कर्म किया है...

Mumbai News : कुछ लोग अंधविश्वास से इतना जुड़ जाते हैं कि वो ढोंगी और शातिर बाबाओं के द्वारा ठगी का शिकार हो जाते हैं। कई बार ये बाबा लोगों के अंधविश्वास का फायदा उठा कर लडकियों के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाओं को अंजाम दे देते हैं। अंधविश्वास से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला मामला मुंबई से सामने आया है। जहां खुद को बाबा बताने वाले एक शख्स ने कई बार एक महिला से दुष्कर्म किया है।

तांत्रिक ने महिला के साथ सालों तक किया दुष्कर्म

पुलिस ने तांत्रिक बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी बाबा की पहचान सुरेश कुमार रविंद्र नारायण अवस्थी के तौर पर हुई है, जिसकी उम्र 58 साल की है। पुलिस ने अनुसार आरोपी नारायण अवस्थी ने महिला के साथ उस वक्त दुष्कर्म करना शुरू किया था, जब वह नाबालिग थी। आरोपी बाबा ने महिला के साथ कई वर्षों तक दुष्कर्म किया। जिससे परेशान होकर पीड़िता पुलिस के पास पहुंची।

नाबालिग से वयस्क होने तक किया दुष्कर्म

बता दें आरोपी तांत्रिक ने महिला का नाबालिग से वयस्क होने तक उसके साथ दुष्कर्म किया। यह पूरी घटना मुंबई के वर्सोवा पुलिस थाने की है। इस मामले में एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी तांत्रिक से पीड़िता का परिवार उसके कुछ परिचितों के माध्यम से मिला था। आरोपी से पीड़िता के परिवार की मुलाकात उनके ही कुछ परिचितों ने कराई थी। परिवार को बाबा की दिव्य शक्तियों के बारे में बताया गया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी बाबा ने अनुष्ठान के बहाने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

आरोपी बाबा ने 2019 से पीड़िता के साथ कई बार बलात्कार किया उस समय पीड़िता नाबालिग थी। बाबा ने पीड़ित महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें भी क्लिक की और इन तस्वीरों को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर उसका यौन उत्पीड़न करता रहा। जब उसने हाल ही में अपने माता-पिता को अपनी आपबीती के बारे में बताया तो परिवार ने पुलिस से संपर्क किया। जिसके बाद पुलिस ने रविवार को भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत बलात्कार और अन्य अपराधों के लिए बाबा को गिरफ्तार किया है।

Next Story

विविध