Begin typing your search above and press return to search.
अंधविश्वास

'श्रीदेवी' बनकर भेजी फ्रेंड रिक्वेस्ट फिर पति के सामने बनाये पत्नी से संबंध, केरल के काले जादू में दो की बलि से मचा हड़कंप

Janjwar Desk
13 Oct 2022 9:05 AM GMT
श्रीदेवी बनकर भेजी फ्रेंड रिक्वेस्ट फिर पति के सामने बनाये पत्नी से संबंध, केरल के काले जादू में दो की बली से मचा हड़कंप
x

'श्रीदेवी' बनकर भेजी फ्रेंड रिक्वेस्ट फिर पति के सामने बनाये पत्नी से संबंध, केरल के काले जादू में दो की बली से मचा हड़कंप

Kerala Black Magic: राशिद ने उनसे यह कहना शुरू किया कि धनवान बनने के लिए उन्हें अपने सारे पाप धोने होंगे। इसके लिए इंसान की बलि देनी होगी। जिस इंसान की पहली बलि दी गई उसे राशिद कोच्चि से लेकर आया था। राशिद ने उसे लालच दिया था कि उसे पोर्न वीडियो में काम करना होगा जिसके बदले 10 लाख रुपये दिए जाएंगे...

Kerala Black Magic: केरल से एक हंगामाखेज खबर सामने आई है। यहां के पथानामथिट्टा जिले में काले जादू और बलि कांड के बाद खलबली मची हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां, काला जादू को लेकर यहां दो महिलाओं की बलि दे दी गई और उनके शवों के साथ भी हैवानियत की गई। यह बात भी सामने आई है कि बलि देने वाले दंपत्ति को फंसाने के लिए तांत्रिक राशिद ने फेसबुक का सहारा लिया था। जिस मुताबिक उसने श्रीदेवी बनकर भगवल सिंह को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी

इस तरह शुरू हुई कहानी

यह पूरा मामला एक फर्जी फेसबुक प्रोफाइल से शुरू हुआ जो अभिनेत्री 'श्रीदेवी' के नाम से बनाई गई थी। आरोपी भगवल सिंह एक हाइकू कवि है। हाइकू काव्य की एक जापानी विधा है। भगवल सिंह की दूसरी पत्नी लैला ने फेसबुक पर एक पोस्ट देखी जिसमें कहा गया था कि जो लोग धनवान बनना चाहते हैं वे संपर्क करें। इसके बाद दंपत्ति ने पोस्ट के बारे में और जानकारी इकट्ठा करना शुरू किया। इसके बाद भगवल सिंह को एक फेसबुक रिक्वेस्ट आई जो कि श्रीदेवी के नाम से थी। उसने भगवल सिंह के हाइकू की तारीफ की।

पति के सामने पत्नी से सेक्स

भगवल ने फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकारी जिसके बाद दोनों के बीच अकसर चैट होने लगी। उक्त 'श्रीदेवी' ने ही भगवल सिंह और उसकी पत्नी ने एक तांत्रिक से मिलने के लिए मनाया और कहा कि वही धनवान बना सकता है। दरअसल वह श्रीदेवी वही राशिद था जिससे मिलने के लिए कहा जा रहा था। इस बात की जानकारी भगवल सिंह और लैला को नहीं थी।

पुलिस का कहना है कि राशिद ने पहले कहा कि इस तंत्र क्रिया में वह भगवल सिंह के सामने ही लैला से शारीरिक संबंध बनाएगा। धन की लालच में अंधा हो चुका दंपत्ति इसके लिए भी तैयार हो गया। पुलिस के सूत्रों का कहना है अकसर राशिद लैला के साथ सेक्स करता था। इस दौरान वह भगवल सिंह को वहीं बांध दिया करता था।

तुम्हें पोर्न वीडियो में काम करना होगा

इसके बाद राशिद ने उनसे यह कहना शुरू किया कि धनवान बनने के लिए उन्हें अपने सारे पाप धोने होंगे। इसके लिए इंसान की बलि देनी होगी। जिस इंसान की पहली बलि दी गई उसे राशिद कोच्चि से लेकर आया था। राशिद ने उसे लालच दिया था कि उसे पोर्न वीडियो में काम करना होगा जिसके बदले 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। पुलिस ने कहा कि 8 जून को तीनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। पीड़ित की बेटी ने उसके लापता होने की शिकायत 27 अगस्त को दर्ज करवाई।

पहली हत्या के दो महीने बाद राशिद ने भगवल सिंह और लैला से कहा कि देवी अभी खुश नहीं हुई हैं इसलिए एक और बलि देनी होगी। इसके बाद धर्मापुरी, तमिलनाडु के एक लॉटरी वेंडर को फंसाया गया। पुराना ही तरीका अपनाकर राशिद उसे फिर लेकर आया। 26 सितंबर को उसकी भी हत्या कर दी गई। पुलिस के सूत्रों का कहना है कि लैला ने इस बात को स्वीकार किया है कि उसने पति के साथ मिलकर इंसान का मांस पकाया और फिर खाया। राशिद ने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा था।

शव के किये 56 टुकड़े

इसके बाद शव के 56 टुकड़े करके भगवल सिंह के घर के कई कोनों में गाड़ दिया गया। दूसरे पीड़ित के बहन की शिकायक ते बाद पुलिस ने ऐक्शन लिया और फिर ये तीनों ही पकड़े गए। दंपती को कोच्चि से 120 किली दूर एलांथुर गांव से गिरफ्तार किया गया। यहां के लोगों को भी हैरानी थी कि यह दंपत्ति ऐसा कैसे कर सकता है। भगवल सिंह आसपास के लोगों में अपने हाइकू के लिए मशहूर था।

Next Story

विविध