- Home
- /
- अंधविश्वास
- /
- अंधविश्वास : राजस्थान...
अंधविश्वास : राजस्थान के बूंदी में ढोंगी बाबा ने देवता को खुश करने के नाम पर चार दलित महिलाओं का किया रेप
![Uttar Pradesh News : 13 वर्षीय दलित छात्रा के साथ गैंगरेप, दुष्कर्म के बाद जान से मारने की धमकी Uttar Pradesh News : 13 वर्षीय दलित छात्रा के साथ गैंगरेप, दुष्कर्म के बाद जान से मारने की धमकी](https://janjwar.com/h-upload/2020/09/08/228153-gangrape.jpg)
Uttar Pradesh News : 13 वर्षीय दलित छात्रा के साथ गैंगरेप, दुष्कर्म के बाद जान से मारने की धमकी
जनज्वार। राजस्थान के बूंदी में एक ढोंगी बाबा ने देवता को खुश करने के नाम पर चार दलित महिलाओं का यौन शोषण किया। उसके इस कुकर्म में उसके चेले भी साथ रहे। वह महिलाओं के पहली बार झांसे में आने के बाद उनका अश्लील वीडियो बना लेता और फिर उसके आधार पर ब्लैकमेल कर बाद में बलात्कार करता था। बाद में जब महिलाओं ने उससे संबंध बनाने से इनकार कर दिया तो उसने सोशल मीडिया पर उनका अश्लील वीडियो वायरल कर दिया।
इस संबंध में पीड़ित महिलाओं ने बूंदी कोतवाली थाने में आरोपी ढोंगी बाबा सत्यनारायण के खिलाफ शिकायत की है और कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, ढोंगी बाबा ने खुद के शरीर में देवता आने का दावा किया और उसके बाद उसके बाद देवता को खुश करने के लिए चढावे के साथ एक महिला को बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने संतानहीन महिला को संतान होने व उसके पैसे दोगुने हो जाने का भी झांसा दिया। ढोंगी बाबा के झांसे में आने के कारण 60 वर्षीया दुष्कर्म पीड़िता ने अपनी 55 वर्षीया छोटी बहन, बहान की संतानहीन 22 साल की बेटी और समधन को राशि दोगुनी करने और मनोकामना पूरा होने की बात कह व राशि दोगुनी करवाने के लिए बारी-बारी से ढोंगी के पास रात में चढवा के साथ भेजा। ढोंगी ने उन महिलाओं के साथ भी दुष्कर्म किया।
पीड़िताओं का आरोप है डोंगी बाबा ने अपने चेलों की मदद से चारों महिलाओं का अश्लील वीडियो बनवा लिया और बाद में उन्हें ब्लैकमेल करने लगा। वह अपने साथियों से भी महिलाओं को ब्लैकमेल कर उनका यौन शोषण करवाने लगा। आखिरकार जब बहुत परेशान होने पर महिलाओं ने ढोंगी के पास जाने से इनकार कर दिया तो उसने व उसके चेलों ने उनका बनाया हुआ अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया।
जानकारी के अनुसार, बाबा नैनवां रोड अलगोजा होटल के पीछे रहता है और पीड़िताओं के अनुसार, उसने नैनवां रोड नाले के पास स्थित एक राइस मील के चौकीदार के कमरे में घटना को अंजाम दिया।
पीड़िताओं ने आरोप लगाया है कि ढोंगी बाबा ने 10 महीने में उनसे चढावे के नाम पर 10 लाख रुपये ठग लिए। इस बारे में महिला थाना प्रभारी अंजना नोगिया ने कहा है कि मामले की जांच डीएसपी गोपीचंद मीणा कर रहे हैं। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
![Janjwar Desk Janjwar Desk](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)