Begin typing your search above and press return to search.
अंधविश्वास

Uttar Pradesh News : तांत्रिक ने महिला को दिखाया भूत का डर, जाप करवाने के बहाने बंधक बनाकर लूटे सारे गहने

Janjwar Desk
15 Oct 2022 11:40 AM GMT
Uttar Pradesh News : तांत्रिक ने महिला को दिखाया भुत का डर,  जाप करवाने के बहाने बंधक बनाकर लूटे सारे गहने
x

Uttar Pradesh News : तांत्रिक ने महिला को दिखाया भुत का डर, जाप करवाने के बहाने बंधक बनाकर लूटे सारे गहने  

Uttar Pradesh News : जनपद के अवागढ़ क्षेत्र की एक महिला तांत्रिक की बातों में आकर नगरकोट जाप करने के लिए पहुंच गई, जिसके बाद वह बड़ी मुश्किल के बाद तांत्रिक के चुंगल से निकल कर अपने घर वापस लौट पाई...

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के एटा जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक महिला ने अंधविश्वास में पढ़कर अपना सब कुछ गवा दिया। जहां हमारा देश आज हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसे लोग भी हैं जो आज भी अंधविश्वास जैसी चीजों में पढ़कर अपनी हानि करवा बैठते हैं। जनपद के अवागढ़ क्षेत्र की एक महिला तांत्रिक की बातों में आकर नगरकोट जाप करने के लिए पहुंच गई, जिसके बाद वह बड़ी मुश्किल के बाद तांत्रिक के चंगुल से निकल कर अपने घर वापस लौट पाई। जब महिला काफी दिनों बाद अपने घर वापस लौटी तो उसने तांत्रिक पर यह आरोप लगाया कि तांत्रिक ने बच्चों के संग उसे भी बंधक बना लिया था। इसके अलावा उसने महिला के आभूषण भी छीन लिए।

तांत्रिक जाप करवाने के बहाने ले गया नगरकोट

थाना क्षेत्र के गलुआ गांव में रहने वाली मुनीशा ने बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद से वह काफी परेशान रहने लगी थी। कभी उसकी भैंस मर जाती तो कभी बछड़ा मर जाता था। कुछ लोगों की राय पर उसने तांत्रिक पीतम सिंह उर्फ पप्पू को अपने घर बुलाया। इस दौरान तांत्रिक ने महिला को बताया कि उसके घर पर भूतों का बहुत बड़ा साया है और इसी वजह से तुम्हारे पति की भी मौत हुई है। उसने महिला को डराते हुए कहा कि इस दौरान तुम्हारे किसी बच्चे की भी मौत हो सकती है। इसलिए तुम्हे 20 ग्राम सोने के आभूषण ले लिए। मुनीशा ने बताया कि कुछ दिनों बाद आरोपी उन सबको अपने गांव जेडा ले गया। जहां पर उसके बाबा बखेड़ी सिंह, मां शीला देवी उसकी निगरानी करती थीं। सब लोगों के इधर-उधर होने पर मुनीशा अपने बच्चों को लेकर वहां से भाग आई। थाना अध्यक्ष फूलचंद ने कहा कि महिला की तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्जकर मामले पर कार्रवाई की जा रही है।

तांत्रिक ने महिला को बनाया बंधक

महिला करीब तीन महीने पहले तांत्रिक के कहने पर अपने बच्चों को लेकर उसके साथ जाप करने के लिए चली गई। महिला ने तांत्रिक पर यह आरोप लगाया है कि जाप के दौरान तांत्रिक ने उसके साथ ऐसा कुछ किया कि उसे किसी चीज की सुधबुध ही नहीं रही। इसके बाद तांत्रिक ने महिला को उसके बच्चों के साथ बंधक बना लिया और उन्हें अपने साथ दूसरे शहर लेकर चला गया। आरोपी तांत्रिक ने महिला और उसके बच्चों को एक किराये के मकान में रखा। तांत्रिक ने इस दौरान महिला के 20 ग्राम सोने के आभूषण ले लिए। मुनीशा ने कहा कि कुछ दिनों बाद आरोपी उन सबको अपने गांव जेडा ले गया। जहां पर उसके बाबा बखेड़ी सिंह, मां शीला देवी उसकी निगरानी करती थीं। सब लोगों के इधर-उधर होने पर मुनीशा अपने बच्चों को लेकर वहां से भाग आई। थाना अध्यक्ष फूलचंद ने कहा कि महिला की तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्जकर मामले पर कार्रवाई की जा रही है।

Next Story

विविध