Begin typing your search above and press return to search.
अंधविश्वास

Viral Video : गोबर खाने वाला MBBS डॉक्टर

Janjwar Desk
17 Nov 2021 1:48 PM GMT
Viral Video : गोबर खाने वाला MBBS डॉक्टर
x

(करनाल के डॉ मनोज मित्तल के गाय का गोबर खाने का वीडियो वायरल हो रहा है) Pic- social media

Viral Video : एक MBBS डॉक्टर अगर खुद गोबर खाए और दावे करे कि गोबर खाने के अनगिनत फायदे हैं तो इसे आप क्या कहेंगे।

Viral Video : गोमूत्र या गाय के गोबर (Cow Drunk) आदि पर राजनीतिक (political) चर्चे खूब सुनने को मिलते हैं। आयुर्वेदिक दवाओं में गोमूत्र के इस्तेमाल के चर्चे भी अक्सर सामने आते हैं। लेकिन एक MBBS डॉक्टर अगर खुद गोबर खाए और दावे करे कि गोबर खाने के अनगिनत फायदे हैं तो इसे आप क्या कहेंगे।

यह बात सुनने के बाद उसके स्टडी पीरियड के दृश्य भी आंखों के सामने घूम सकते हैं, जब वो केमिकल, बैक्टीरिया और वायरस के नफा-नुकसान और एनाटोमी व फिजियोलॉजी की पढ़ाई करता होगा। लेकिन उसके लिए अब वह सब एक तरफ और गाय का गोबर एक तरफ। जी हां, यह बात सुनने में अजीब लग सकती है लेकिन है सोलह आने सच।

एक डॉक्टर द्वारा गोबर खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस डॉक्टर का नाम मनोज मित्तल है जो कि हरियाणा के करनाल का रहने वाला है।एमबीबीएस और एमडी डॉक्टर मनोज मित्तल का दावा है कि वो पिछले कई सालों से गोमूत्र पीते आ रहे हैं और अब उस डॉक्टर का गोबर खाने का वीडियो भी सामने आया है।

डॉक्टर मनोज मित्तल का यह अजीबोगरीब तर्क भी अब चर्चा में है कि गो गोबर में प्रचुर मात्रा में विटामिन बी 12 होता है, जो हमें रेडिएशन से बचाता है। डॉक्टर मनोज का कहना है कि मोबाइल, एसी, फ्रिज और अन्य संसाधन बेशुमार रेडिएशन छोड़ते हैं, जिससे कैंसर जैसी बीमारी हो रही है लेकिन गो गोबर के सेवन से रेडिएशन का असर कम किया जा सकता है।

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक डॉक्टर गोबर खाते हुआ दिख रहा है। इस डॉक्टर का नाम मनोज मित्तल है।

करनाल का रहने वाला एमबीबीएस डॉक्टर मनोज मित्तल वीडियो में पिछले कई सालों से गोमूत्र पीते और गोबर खाने का दावा करता दिख रहा है। मीडिया से बात करते हुए डॉक्टर मनोज मित्तल ने गोबर खाने के कई तर्क दिए।

डॉक्टर मनोज मित्तल का ये अजीबोगरीब तर्क आप भी पढ़ें। मनोज मित्तल का कहना है, "गो गोबर में प्रचुर मात्रा में विटामिन बी 12 होता है, जो हमें रेडिएशन से बचाता है। मोबाइल, एसी, फ्रिज और न जाने क्या-क्या रेडिएशन छोड़ते हैं, जिससे कैंसर जैसी बीमारी हो रही है लेकिन गो गोबर के सेवन से रेडिएशन का असर कम किया जा सकता है।" हालांकि, डॉक्टर का यह तर्क मेडिकल के सिद्धांतों और विज्ञान की कसौटी पर कितना सही-गलत है, समझा जा सकता है।

यही नहीं, बल्कि डॉक्टर मनोज मित्तल का ये भी दावा है कि यदि गर्भवती महिला डिलीवरी के समय गो गोबर का रस ले तो डिलीवरी नॉर्मल होने के चांस बढ़ जाते हैं। इतना ही नहीं गाय के गोबर से कई बीमारियों के ठीक होने का दावा डॉक्टर मनोज मित्तल का है। डॉक्टर मनोज मित्तल करनाल में चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर है और उनका अपना बड़ा हॉस्पिटल करनाल में है।

डॉक्टर मनोज मित्तल का दावा है कि वो फर्श पर सोते हैं और कभी भी पंखा या एसी प्रयोग नहीं किया। डॉक्टर मित्तल का कहना है कि गाय के गोबर में 28 प्रतिशत ऑक्सीजन होती है जो कि आपकी सेहत को सही रखता है।

वहीं, वायरल वीडियो पर लोग कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोग डॉक्टर मनोज मित्तल की डिग्री पर सवाल उठा रहे हैं तो कुछ लोग ऐसे भी हैं तो डॉक्टर मित्तल की बात से सहमत है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से तेजी से वायरल हो रहा है।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध