Begin typing your search above and press return to search.
कोविड -19

बिना मास्क के शादी करने जा रहे थे दुल्हे राजा, पुलिस ने बारात रोककर काटा चालान

Janjwar Desk
2 May 2021 1:00 PM GMT
बिना मास्क के शादी करने जा रहे थे दुल्हे राजा, पुलिस ने बारात रोककर काटा चालान
x
मास्क नहीं पहनने वाले 13 लोगों को पकड़ा गया और उनका चालान काटा गया और सभी से जुर्माना वसूल मास्क पहनने को दिया गया....

जनज्वार डेस्क। कोरोना महामारी की दूसरी लहर बिहार में भी तेजी पैर पसार रही है। लिहाजा पुलिस प्रशासन नियमों का उल्लंघन करने पर किसी को भी बख्शने के मूड में नही है। बिहार में शादी की खुशी में एक दूल्हे राजा ये भूल गए। बस फिर क्या था, पुलिस ने सब याद दिला दिया।

छपरा के मशरक में मास्क चेकिंग अभियान के दौरान लापरवाह दुल्हे से पुलिस ने जुर्माना वसूला है। मामला शनिवार का है, शादी के लिए दूल्हे राजा तैयार हो गए हो गए, बारात विदा भी हो गई। दुल्हे राजा ने सेहरा तो पहन लिया लेकिन मास्क लगाना भूल गए। मशरक के पास जैसे ही दूल्हे राजा पहुंचे पुलिस की नजर उन पर पड़ी और उनको जुर्माना देना पड़ा। शादी से पहले जुर्माना का यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल मशरक थाना क्षेत्र में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इसे लेकर प्रशासन भी सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में एस एच-90 पर मशरक थाना क्षेत्र के लखनपुर गोलम्बर पर मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

जिलाधिकारी सारण के निर्देश में चलाए जा रहे गये चेकिंग अभियान का सीओ ललित कुमार सिंह और थानाध्यक्ष राजेश कुमार नेतृत्व कर रहे थे। इस दौरान मास्क नहीं पहनने वाले 13 लोगों को पकड़ा गया और उनका चालान काटा गया और सभी से जुर्माना वसूल मास्क पहनने को दिया गया।

शनिवार को एस एच-90 पर चेकिंग के दौरान ही शादी करने जा रहे लापरवाह दूल्हे पर पुलिस की नजर पड़ गई। दूल्हे ने सेहरा तो पहन रखा था लेकिन मास्क नदारद था। बस फिर क्या था। पुलिस ने बारात से दूल्हे को बीच सड़क पर ही धर लिया। इसके बाद उसपर जुर्माना लगाया गया और मास्क पहनने के लिए दिया गया।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध