Begin typing your search above and press return to search.
कोविड -19

कोरोना की सर्वाधिक तेज रफ्तार भारत में, पीएम मोदी के सही समय पर सही फैसले के दावे के बाद भी हुआ यह हाल

Janjwar Desk
29 July 2020 3:01 AM GMT
कोरोना की सर्वाधिक तेज रफ्तार भारत में, पीएम मोदी के सही समय पर सही फैसले के दावे के बाद भी हुआ यह हाल
x
भारत में एक सप्ताह में कोरोना संक्रमण की रफ्तार 20 प्रतिशत बढी है। देश में यह हाल तब हुआ है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह दावा किया था कि कोरोना के संबंध में उनकी सरकार ने सही समय पर सही निर्णय लिया है...

जनज्वार। दुनिया में कोरोना संक्रमण की सबसे तेज रफ्तार भाारत में है। ब्लूमबर्ग कोरोना वायरस ट्रैकर के अनुसार, पिछले सप्ताह के मुकाबले इसमें 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मौजूदा समय में भारत कोरोना वायरस के कुल मामलों की तुलना में अमेरिका व ब्राजील दो ही देशों से पीछे है। यह भी गौर करने की बात है कि प्रमुख कोरोना संक्रमण प्रभावित देशों में भारत और ब्राजील की जांच दर सबसे खराब है।

भारत में प्रति हजार लोगों पर 11.8 और ब्राजील में 11.93 टेस्ट किए गए। वहीं, अमेरिका में प्रति हजार लोगों पर 152.98 और रूस में 184.34 टेस्ट किए गए।

एक पश्चिम राज्य महाराष्ट्र और तीन दक्षिणी राज्यों तमिलनाडु, कर्नाटक व आंधप्रदेश में प्रतिदिन सबसे अधिक कोरोना के मामले इस वक्त भारत में दर्ज हो रहे हैं।

भारत में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 15 लाख के पास पहंच चुकी है और मृतकों की संख्या 33, 425 हो चुकी है। पिछले छह दिनों से प्रतिदिन मिलने वाले केसों की संख्या 50 हजार के आंकड़े को छू रही है।

देश में मंगलवार को कोरोना वायरस के 24 घंटे में 47 हजार 704 केस दर्ज किए गए। इस दौरान 654 लोगों की मौत हुई।

देश में मंगलवार को कोरोना वायरस के 24 घंटे में 47 हजार 704 केस दर्ज किए गए। इस दौरान 654 लोगों की मौत हुई। मंगलवार को आए नए आंकड़ों के बार भारत मे कोविड संक्रमितों की संख्या 14 लाख 83 हजार 157 हो गई। इसमें चार लाख 96 हजार 988 एक्टिव केस हैं। नौ लाख 52 हजार 744 लोग माइग्रेंट केस हैं, जिसमें स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए लोग व मृतकों दोनों की संख्या शाामिल होती है।

महाराष्ट्र अब भी सर्वाधिक प्रभावित राज्य

महाराष्ट्र अब भी कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है। वहां कोरोना से संक्रमितों की कुल संख्या तीन लाख 91 हजार 440 हो गई है। मंगलवार को राज्य में सात हजार 717 नए मामले सामने आए। इस दिन 10, 333 लोगों को डिस्चार्ज किया गया और 282 लोगों की मौत हुई। इस प्रदेश में अभी एक्टिव केस की संख्या एक लाख 44 हजार 694 है। राज्य में 14 हजार 165 लोगों की अबतक कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, दो लाख 32 हजार 277 लोग डिस्चार्ज किए गए हैं।

महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु सर्वाधिक कोरोना संक्रमित प्रदेश है। वहां कुल केस दो लाख 27 हजार 688 हो चुके हैं। इस राज्य में मंगलवार को 288 मौतें दर्ज की गईं। इस प्रदेश में 14 हजार 165 लोगों की अबतक कोरोना से मौत हो चुकी है।

Next Story

विविध