Begin typing your search above and press return to search.
शिक्षा

World Students Day से है डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का खास रिश्ता, पूरी दुनिया करती है मिसाइल मैन को याद

Janjwar Desk
15 Oct 2024 8:52 AM GMT
World Students Day से है डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का खास रिश्ता, पूरी दुनिया करती है मिसाइल मैन को याद
x

file photo

एपीजे अब्दुल कलाम एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक और शिक्षक भी थे। शिक्षक होने के नाते उनका हमेशा ही स्टूडेंट्स के साथ एक खास लगाव हुआ करता था। जब राष्ट्रपति बने तब भी वे देशभर के स्टूडेंट्स के साथ जुड़े दिखाई दिए, यही कारण था कि उनके अनमोल विचार आज भी स्टूडेंट्स को जीवन में आगे बढ़ने और कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देते हैं...

World Student's Day : आज 15 अक्टूबर का दिन पूरे विश्वभर में वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे (World Student's Day) के रूप में मनाया जाता है। खुशी की बात यह है कि पूरे विश्व में वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे भारत के 11वें राष्ट्रपति, एयरोस्पेस वैज्ञानिक और शिक्षक स्वर्गीय डॉ एपीजे अब्दुल कलाम (APJ Abdul Kalam Azad) की जयंती पर उन्हें याद करने के लिए मनाया जाता है। एपीजे अब्दुल कलाम को दुनिया 'मिसाइलमैन' के नाम से भी जानती है।

"पीपुल्स प्रेसिडेंट" के बतौर जाने जाने वाले डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को भारत के रामेश्वरम में हुआ था। 18 जुलाई 2002 को उन्हें भारत के 11वें राष्ट्रपति के रूप में नामित किया गया। आज का दिन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की महत्वपूर्ण भूमिका, उनकी उपलब्धियां और छात्रों को दी गई प्रेरणा के बतौर याद किया जाता है। उनका मानना था कि शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं, क्योंकि वे छात्रों को उनके संबंधित विषयों में कुशल बनाने के लिए जिम्मेदार होते हैं। कलाम ने अपना पूरा जीवन शिक्षा और छात्रों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया।

2010 में हुई थी वर्ल्डस स्टूडेंट्स डे की शुरुआत

एपीजे अब्दुल कलाम एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक और शिक्षक भी थे। एक शिक्षक होने के नाते उनका हमेशा ही स्टूडेंट्स के साथ एक खास लगाव हुआ करता था। वे जब राष्ट्रपति बने तब भी वे देश भर के स्टूडेंट्स के साथ जुड़े दिखाई दिए और यही कारण था कि उनके अनमोल विचार आज भी स्टूडेंट्स को जीवन में आगे बढ़ने और कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देते हैं। यही कारण है कि संयुक्त राष्ट्र (UNO) की ओर से पहली बार ने शिक्षा और छात्रों के प्रति उनके इस लगाव और प्रयासों को देखते हुए उनके जन्मदिवस यानी 15 अक्टूबर को वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे के रूप में घोषित किया था। वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे को मनाने की शुरूआत साल 2010 में हुई थी।

दुनियाभर में मिसाइलमैन के नाम से मशहूर एपीजे अब्दुल कलाम के अनमोल विचार सभी लोगों को खासकर युवाओं में आपके लक्ष्य हासिल करने के लिए हमेशा प्रेरित करेंगे। आज भी अब्दुल कलाम के इन 10 अनमोल विचारों से लाखों लोगों को प्रेरणा मिलती है, जो उनके लिए सफलता की कुंजी से कम नहीं है।

जानिये क्या हैं मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के ये 10 सफल विचार...

—यह संभव है कि हम सबके पास बराबर प्रतिभा न हो लेकिन अपनी प्रतिभाओं को विकसित करने का हम सभी के पास बराबर मौका होता है।

—अलग ढंग से सोचने का साहस करो, आविष्कार का साहस करो, अज्ञात पथ पर चलने का साहस करो, असंभव को खोजने का साहस करो और समस्याओं को जीतो और सफल बनो। ये वो महान गुण हैं, जिनकी दिशा में तुम अवश्य काम करो।

—अगर एक देश को भ्रष्टाचार मुक्त होना है तो मैं यह महसूस करता हूं कि हमारे समाज में 3 ऐसे लोग हैं, जो ऐसा कर सकते हैं। ये हैं- पिता, माता और शिक्षक।

—जब हम बाधाओं का सामना करते हैं तो हम पाते हैं कि हमारे भीतर साहस और लचीलापन मौजूद है, जिसकी हमें स्वयं जानकारी नहीं थी, और यह तभी सामने आता है जब हम असफल होते हैं। जरूरत हैं कि हम इन्हें तलाशें और जीवन में सफल बनें।

—जब तक भारत विश्व की बराबरी में नहीं खड़ा होगा, तब तक कोई हमारा सम्मान नहीं करेगा। इस विश्व में डर की कोई जगह नहीं है। यहां केवल शक्ति ही शक्ति का सम्मान करती है।

—अपनी पहली सफलता के बाद आराम न करें क्योंकि अगर आप दूसरे प्रयास में नाकाम हो जाएंगे तो सब यही कहेंगे कि पहली सफलता आपको भाग्य से मिली थी।

—अपने मिशन में कामयाबी चाहते हैं तो सिर्फ और सिर्फ अपने लक्ष्य पर निशाना लगाएं।

—अगर आप किसी प्रयास में FAIL हो जाएं तो कोशिश करना न छोड़ें क्योंकि FAIL का मतलब होता है First Attempt In Learning।

—रचनात्मकता का मतलब एक ही चीज के बारे में अलग-अलग सोचना है।

—अगर सफल होने का हमारा इरादा काफी मजबूत होगा तो नाकामी हम पर हावी नहीं हो सकती।

Next Story

विविध