Begin typing your search above and press return to search.
कोविड -19

मोदी की आलोचना करने पर 9 लोग गिरफ्तार, वैक्सीन विदेश भेजने को लेकर लगाए थे पोस्टर

Janjwar Desk
15 May 2021 2:23 PM GMT
मोदी की आलोचना करने पर 9 लोग गिरफ्तार, वैक्सीन विदेश भेजने को लेकर लगाए थे पोस्टर
x
दिल्ली की ईस्ट, नार्थईस्ट, सेंट्रल, नॉर्थ, रोहिणी और द्वारका जिले में यह पोस्टर लगाए गए थे, इस मामले में दस एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं.....

जनज्वार डेस्क। दिल्ली पुलिस ने उन नौ लोगों को गिरफ्तार किया है जिन पर वैक्सीनेशन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करने वाले पोस्टर चस्पा करने का आरोप है। पुलिस ये गिरफ्तारियां कल्याणपुरी इलाके से की हैं।

पुलिस का आरोप है कि आम आदमी पार्टी के पार्षद धीरेंद्र कुमार के कहने पर इन्होंने पोस्टर लगाए हैं। वह इस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आम आदमी पार्टी के पार्षद धीरेंद्र कुमार से पूछताछ करेगी। धीरेंद्र कुमार कल्याणपुरी से पार्षद हैं।

वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के पार्षद का कहना है कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। बता दें कि दिल्ली के कई इलाकों में पोस्टर लगाए जा रहे थे, जिस पर लिखा था 'मोदी जी हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दिया।'

दिल्ली की ईस्ट, नार्थईस्ट, सेंट्रल, नॉर्थ, रोहिणी और द्वारका जिले में यह पोस्टर लगाए गए थे। इस मामले में 10 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। कल्याणपुरी से चार लोगों दलीप लाल, शिवम दुबे, राहुल त्यागी और राजीव कुमार को गिरफ्तार किया है।

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 8,506 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 1,380,981 हो गई। अप्रैल के बाद से पहली बार मामले 10 हजार से नीचे पहुंचे हैं। 289 लोगों की मौत हुई। अब तक 20,907 लोगों की जान जा चुकी है। 14,140 मरीज पिछले एक दिन में ठीक हुए। अब तक 1,288,280 मरीज ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मामले 71,794 हैं।

Next Story

विविध