Begin typing your search above and press return to search.
कोविड -19

बीजेपी MLA के अंतिम संस्कार के एक दिन बाद पत्नी को भी निगल गया कोरोना, वेंटिलेटर पर स्वास्थ्य सुविधाएं

Janjwar Desk
25 April 2021 12:16 PM GMT
बीजेपी MLA के अंतिम संस्कार के एक दिन बाद पत्नी को भी निगल गया कोरोना, वेंटिलेटर पर स्वास्थ्य सुविधाएं
x
भाजपा विधायक रहे सुरेश श्रीवास्तव के अंतिम संस्कार के एक दिन बाद आज उनकी पत्नी मालती श्रीवास्तव का भी कोरोना से निधन हो गया...

लखनऊ। कोरोना महामारी की दूसरी लहर आम हो या खास किसी को भी बख्शने के मूड में नहीं है। राजधानी लखनऊ में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं वेंटिलेटर पर हैं। महामारी लगातार मौत की खबरें सामने आ रही हैं। लखनऊ की मोहनलालगंज लोकसभा सीट से सांसद कौशल किशोर के बड़े भाई की मौत की खबरों के बाद अब खबर आ रही है कि भाजपा विधायक सुरेश श्रीवास्तव की पत्नी को भी कोरोना ने निगल दिया है।

लखनऊ पश्चिम सीट से भाजपा विधायक रहे सुरेश श्रीवास्तव के अंतिम संस्कार के एक दिन बाद आज उनकी पत्नी मालती श्रीवास्तव का भी कोरोना से निधन हो गया। उनका गोमतीनगर के सेंट जोसेफ़ हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। सुरेश श्रीवास्तव, उनकी पत्नी मालती श्रीवास्तव व दोनों के पुत्र सौरभ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसमें पति-पत्नी का निधन हो गया। पुत्र सौरभ की हालत भी गंभीर है। उसका इलाज चल रहा है।

शनिवार को ही सुरेश श्रीवास्तव का बैकुंठधाम में अंतिम संस्कार किया गया था। अंतिम संस्कार में बड़े बेटे शैलेश, बेटी मृणालिनी, बहु डॉक्टर स्वाति, पार्षद अनुराग मिश्रा, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संकेत मिश्रा शामिल हुए थे। सुरेश श्रीवास्तव का शुक्रवार को निधन हो गया था।

उनका इलाज लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में चल रहा था। उनकी कार का ड्राईवर भी कोरोना संक्रमित था और उसका कुछ दिन पहले निधन हो चुका है। मालती श्रीवास्तव महिला कॉलेज में शिक्षिका थीं।


Next Story

विविध