Begin typing your search above and press return to search.
कोविड -19

'शूटर दादी' चंद्रो तोमर को भी निगल गया कोरोना, 26 अप्रैल को हुईं थी कोरोना पॉजिटिव

Janjwar Desk
30 April 2021 11:38 AM GMT
शूटर दादी चंद्रो तोमर को भी निगल गया कोरोना, 26 अप्रैल को हुईं थी कोरोना पॉजिटिव
x
चंद्रो तोमर ने जब निशानेबाजी को अपनाया तब उनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक थी, लेकिन इसके बाद उन्होंने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं जीती। उन पर एक फिल्म भी बनाई गई है...

जनज्वार डेस्क। कोरोना महामारी की दूसरी लहर से कोई भी नहीं बच पा रहा है चाहे वह आम हो या खास। अब खबर है कि शूटर दादी के नाम से मशहूर निशानेबाज चंद्रो तोमर का निधन हो गया है। चंद्रो तोमर 26 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव हुईं थीं। वह 89 साल की थीं। शूटर दादी के निधन के बाद सोशल मीडिया पर शोक जताया जा रहा है।

कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद चंद्रो तोमर के ट्विटर पेज पर इस बात की जानकारी दी गई थी। ट्विटर पेज पर लिखा गया था, 'दादी चंद्रो तोमर कोरोना पॉजिटिव हैं और सांस की परेशानी के चलते हॉस्पिटल में भर्ती हैं। ईश्वर सबकी रक्षा करे- परिवार।' ट्विटर पर शूटर दादी के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिलते ही यूजर्स ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए मैसेज किए थे।

चंद्रो तोमर ने जब निशानेबाजी को अपनाया तब उनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक थी, लेकिन इसके बाद उन्होंने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं जीती। उन पर एक फिल्म भी बनाई गई है। उन्हें विश्व की सबसे उम्रदराज निशानेबाज माना जाता है।

शूटर दादी को उनके फैन्स सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं-





Next Story

विविध