Begin typing your search above and press return to search.
आर्थिक

Aaj Ka Sone Ka Bhav, Gold-Silver Rate Today, 14 October 2022 : त्योहारों के सीजन में सोने-चांदी के भावों में दर्ज की गई गिरावट, जानिए क्या है आज का ताजा भाव

Janjwar Desk
14 Oct 2022 1:30 AM GMT
Aaj Ka Sone Ka Bhav: सोने के भाव में दर्ज की गई गिरवाट, चांदी के भाव में आई तेजी, जानिए क्या है ताजा रेट
x

Aaj Ka Sone Ka Bhav: सोने के भाव में दर्ज की गई गिरवाट, चांदी के भाव में आई तेजी, जानिए क्या है ताजा रेट

Aaj Ka Sone Ka Bhav, Gold-Silver Rate Today, 14 October 2022 : सोने के भाव में लगातार गिरावट नजर आ रही है। आज भी सोने के भाव में एमसीएक्स पर लाल निशान में देखने को मिल रहे हैं, एमसीएक्स पर आज सुबह 24 कैरेट गोल्ड का रेट 0.35 फीसदी यानी 180 रुपये की गिरावट के साथ 50,915.00 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेड कर रहा है...

Aaj Ka Sone Ka Bhav, Gold-Silver Rate Today, 14 October 2022 : सोने के भाव में लगातार गिरावट नजर आ रही है। आज भी सोने के भाव में एमसीएक्स पर लाल निशान में देखने को मिल रहे हैं। एमसीएक्स पर आज सुबह 24 कैरेट गोल्ड का रेट 0.35 फीसदी यानी 180 रुपये की गिरावट के साथ 50,915.00 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। कल मंगलवार को सोना गिरकर 51 हजार प्रति दस ग्राम के नीचे आ गया था।

चांदी के भावों में भी दर्ज की गई गिरावट

बता दें कि आज चांदी में आज ज्यादा गिरावट देखी गई है। एमसीएक्स पर आज सिल्वर 700 रुपये से ज्यादा नीचे आकर ट्रेड कर रहा है। चांदी का भाव अभी 57,820.00 रुपये प्रति किलो चल रहा है। कल भी चांदी में गिरावट देखने को मिली थी। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी के भावों में गिरावट देखने को मिल रही है।

त्योहारों के सीजन में सोने के भाव में गिरावट

गौरतलब है कि ज्यादातर ये देखा जाता है कि त्यौहार के सीजन में सोने के भाव बढ़ जाते हैं लेकिन अभी इसके भाव में गिरावट ही देखने को मिल रही है। अगर एक्सपर्ट्स की मानें तो इस समय सोना खरीदना फायदे का सौदा हो सकता है। कुछ दिन बाद दिपावली आने वाली है और जानकारों का कहना है कि दिपावली में सोना ऊपर जा सकता है। कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता (Vice President at IIFL Securities) का कहना है कि दिपावली तक सोने का रेट 52000 रुपये प्रति दस ग्राम जाने का अनुमान है।

सोने-चांदी में महंगाई का अनुमान

वहीं दूसरी ओर चांदी के भाव पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह 62000 प्रति किलो तक जा सकता है। अगर अनुमान को आधार बनाया जाए तो आने वाले दिनों में सोना और महंगा होगा बता दें कि अभी खरीदना फायदे का सौदा हो सकता है वहीं कुछ जानकारों का कहना है कि अगर आगे आर्थिक सुस्ती या मंदी का माहौल बनता है तो भी सोने के भाव बढ़ सकते हैं। ऐसे माहौल में गोल्ड लॉन्ग टर्म में अच्छा रिटर्न दे सकता है।

ऐसे जाने सोने-चांदी का भाव

जानकारी के लिए आपको बता दें कि आप सोने-चांदी के भाव को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप सोने-चांदी के लेटेस्ट भाव चेक कर सकते हैं।

ऐसे कर सकते हैं सोने की शुद्धता की जांच

बता दें कि आप घर बैठे बीआईएस केयर ऐप (BIS Care App) के जरिए सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। अगर सोने का लाइसेंस नंबर, हॉलमार्क या रजिस्ट्रेशन नंबर गलत है तो आप इसकी शिकायत सीधे सरकार को कर सकते हैं। शिकायत दर्ज होने के बाद इस मामले में क्या कार्रवाई हुई इसकी जानकारी भी आपको मिलती रहेगी।

गोल्ड रिजर्व के मूल्य में भी गिरावट

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 30 सितंबर को खत्म हुए सप्ताह में गोल्ड रिजर्व का मूल्य 28.1 करोड़ डॉलर घटकर 37.605 अरब डॉलर रह गया है। इससे पहले 23 सितंबर को खत्म हुए सप्ताह में सोने का भंडार 37.886 अरब डॉलर पर था।

Next Story

विविध