Begin typing your search above and press return to search.
आर्थिक

अमेरिकी तूफान में एलन मस्क ने 1 दिन में गंवाये 1,08,587 करोड़, अडानी को भी लगा बड़ा झटका

Janjwar Desk
30 Sep 2022 4:26 AM GMT
अमेरीकी तूफान में एलन मस्क ने 1 दिन में गवाए 1,08,587 करोड़, इन दिग्गज कंपनियों को भी लगा बड़ा झटका
x

अमेरीकी तूफान में एलन मस्क ने 1 दिन में गवाए 1,08,587 करोड़, इन दिग्गज कंपनियों को भी लगा बड़ा झटका

Bloomberg Billionaires Index : अमेरिकी शेयर बाजार का तूफान 29 सितंबर को दुनिया की टॉप कंपनियों के लिए घाटे का सौदा साबित हुआ। दुनिया के पहले नंबर के अमीर एलन मस्क को कुल 1,08,587 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ा।

Bloomberg Billionaires Index : अमेरिकी शेयर बाजारं में 29 सितंबर को बिकवाली का ऐसा तूफान ( American storm ) आया जिसमें ने दुनिया के कई धनकुबेरों को बड़ा झटका लगा है। टेस्ला, गूगल, अल्फाबेट इंक, फेसबुक मेटा और अमेजन जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयर औंधेमुंह गिर गए। दुनिया के पहले नंबर के अमीर एलन मस्क ( Elon Musk ) की कुल दौलत में से 13.3 डॉलर यानि 1,08,587 करोड़ रुपए उड़ गए। दूसरे नंबर के रईस जेफ बेजोस ( Jeff Bezos ) को 3.22 अरब डॉलर का झटका लगा है।

दरअसल, गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार ( US Share market ) का प्रमुख संवेदी सूचकांक डाऊ जोंस 1.54 फीसद यानी 458 अंकों का गोता लगाकर 29225 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक में 2.84 फीसदी की गिरावट रही और यह 10737 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि एस एंड पी 500 में 2.11 फीसदी की गिरावट रही। इसका असर यह हुआ कि एलन मस्क की टेस्ला के शेयर 6.81 फीसद टूटे। इससे उन्हें एक ही दिन में 13.3 अरब डॉलर का नुकसान हुआ।

वहीं अमेजन के मालिक जेफ बेजोस ( Jeff Bezos ) के शेयर 2.72 फीसद टूटे। इस वजह से उनकी कुल दौलत में 3.22 अरब डॉलर की कमी आई है। इसी तरह फेसबुक यानी मेटा प्लैटफार्म के शेयर भी 3.67 फीसदी टूटे। इस वजह से मार्क जुकरबर्ग ( Mark Zuckerberg ) की दौलत 1.82 अरब डॉलर घट गई। साल 2022 में अब तक 30.3 अरब डॉलर की दौलत गंवा चुके एलन मस्क ( Elon Musk ) की कुल संपत्ति अब 240 अरब डॉलर रह गई है। इसके बावजूद मस्क ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में दुनिया सबसे बड़े अमीर बने हुए हैं। उनके करीब तक कोई नहीं है।

दुनिया के टॉप 10 अमीरों में इस साल सबसे अधिक संपत्ति करीब 55 अरब डॉलर गंवाने वाले जेफ बेजोस 138 अरब डॉलर के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं अब तक कुल 48 अरब डॉलर की संपत्ति गंवाने वाले बर्नार्ड अर्नाल्ट ( Bernard Arnault ) 129 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

गौतम अडानी ने गवाए 3.51 अरब डॉलर

अमेरिकी बाजार के इस रुख के बाद अब गौतम अडानी ( Gautam Adani ) ने भी 3.51 अरब डॉलर की संपत्ति गंवाई। इसके बावजूद वह इस साल अब तक सबसे अधिक कमाई करने वाले शख्स बने हैं। उन्होंने अपनी संपत्ति में 51.1 अरब डॉलर का इजाफा किया है। वह अब 128 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर हैं।

Next Story