Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Gautam Adani : गौतम अडानी बने दुनिया के तीसरे सबसे बड़े धनकुबेर, 11 लाख करोड़ के पार पहुंची उनकी नेटवर्थ

Janjwar Desk
30 Aug 2022 6:29 AM GMT
Gautam Adani News : अंबानी के बाद अब टाटा समूह को झटका, हर महीने 56,700 करोड़ रुपए कमा रहा अडानी ग्रुप
x

Gautam Adani News : अंबानी के बाद अब टाटा समूह को झटका, हर महीने 56,700 करोड़ रुपए कमा रहा अडानी ग्रुप

Gautam Adani Third Richest man in World : दुनिया के टॉप तीन रईसों में शामिल होने वाले गौतम अडानी ( Gautam) न केवल पहले भारतीय ( Indian) हैं बल्कि पहले एशियाई ( Asian) भी हैं।

Gautam Adani Third Richest man in World : अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ( Gautam Adani ) ने एक नया मुकाम हासिल कर दुनिया के धनकुबेरों को चौंका दिया है। उन्होंने वो काम कर दिखाया है जो मुकेश अंबानी ( Mukesh Ambani ) और चीन के जैक मा ( Jack maa ) भी नहीं कर सके। वह दुनिया के तीसरे सबसे बड़े रईस ( Gautam Adani Third Richest man in World ) बन गए हैं। अब गौतम अडानी न केवल ऐसे भारतीय ( India ) बल्कि पहले एशियाई ( Asian ) हैं जो दुनिया के टॉप 3 अमीरों में शामिल हैं। ब्‍लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्‍स के मुताबिक गौतम अडानी की कुल नेटवर्थ 137 अरब डॉलर यानी करीब 10.90 लाख करोड़ हो गई है। धनकुबेरों की सूची में उनसे आगे अब केवल एलन मस्‍क ( Elon Musk ) और जेफ बेजोस Jeff Bezos ही रह गए हैं। दूसरी तरफ भारत के मुकेश अंबानी इस लिस्‍ट में टॉप 10 से बाहर हो गए हैं। मुकेश अंबानी एक बार दुनिया के अमीरों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंचे थे।

फ्रांस के बर्नार्ड आरनॉल्ट को छोडा पीछे़

अडानी ग्रुप ( Adani Group ) के चेयरमैन गौतम अडानी ( Gautam Adani) ने फ्रांस के दिग्गज कारोबारी बर्नार्ड आरनॉल्ट ( Bernard Arnault ) को पीछे छोड़ यह मुकाम हासिल किया है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक 60 साल के अडानी की नेटवर्थ 137.4 अरब डॉलर पहुंच गई है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 60.9 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। वह फरवरी में मुकेश अंबानी को पछाड़कर एशिया के सबसे बड़े रईस बने थे। अप्रैल में उनकी नेटवर्थ 100 अरब डॉलर को पार कर गई। पिछले महीने वह ( Gautam Adani ) माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स को पछाड़कर दुनिया के अमीरों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंचे थे। अब अडानी उनसे मुकेश अंबानी से एक कदम आगे निकल गए हैं।

2022 में 4.88 लाख करोड़ बढ़ी अडानी की संपत्ति

एक तरफ दुनिया के अधिकांश धनकुबेरों की दौलत 2022 में घटी है या मामूली बढ़ी है तो दूसरी तरफ गौतम अडानी ( Gautam Adani ) ने जमकर दौलत कमाई है। उनकी नेटवर्थ में साल 2022 में अबतक करीब 61 अरब डॉलर यानी करीब 4.88 लाख करोड़ का इजाफा हुआ है। दुनिया के टॉप 10 अमीरों में एक मात्र अडानी ही ऐसे कारोबारी हैं जिनकी नेटवर्थ 2022 में बढ़ी है। अन्य कारोबारियों को इस साल नुकसान ही हुआ है। हाल के वर्षों में अडानी ने अपने कारोबार को काफी फैलाया है। उन्होंने डायमंड ट्रेडिंग से अपना कारोबार शुरू किया था लेकिन फिर कोयले के बिजनेस में कदम रखा। आज उनका ग्रुप कोल से लेकर पोर्ट्स, मीडिया, सीमेंट, एलुमिना और डेटा सेंटर तक के कारोबार में है। अडानी ग्रुप शेयर मार्केट कैप के हिसाब से देश का दूसरा सबसे बड़ा ग्रुप बन गया है। यह ग्रुप देश का सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर पोर्ट और एयरपोर्ट ऑपरेटर है। सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन और कोल माइनिंग में भी यह पहले नंबर पर है। अडानी ग्रुप ने ग्रीन एनर्जी पर 70 अरब डॉलर निवेश की भी घोषणा की है।

अडानी के शेयरों में रॉकेट की स्पीड से आई तेजी

Gautam Adani Third Richest man in World : गौतम अडानी ग्रुप ( Gautam Adani Group) के कुछ शेयरों में 2020 के बाद 1000 फीसदी तक तेजी आई है। इसकी बदौलत अडानी की नेटवर्थ रॉकेट की स्पीड से बढ़ी। अडानी की नेटवर्थ में 20 जुलाई को 1.12 अरब डॉलर की बढ़त आई। इसके साथ ही उनकी कुल संपत्ति 137 अरब डॉलर यानि 11 लाख करोड़ से ऊपर पहुंच गई। दूसरी ओर फ्रांस के बर्नार्ड आरनॉल्ट की नेटवर्थ 1.37 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 136 अरब डॉलर रह गई। मुकेश अंबानी 91.9 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें स्थान पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में मात्र 1.96 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। एलन मस्क 251 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में पहले और बेजोस 152 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

ये है दुनिया के टॉप 10 रइसों की सूची

1. एलन मस्‍क - 25,100 करोड़ डॉलर अमेरिका

2. जेफ बेजोस - 15,300 करोड़ डॉलर अमेरिका

3. गौतम अडानी - 13,700 करोड़ डॉलर भारत

4. बर्नार्ड अरनॉल्‍ट - 13,600 करोड़ डॉलर फ्रांस

5. बिल गेट्स - 11,700 करोड़ डॉलर अमेरिका

6. वॉरेन बफेट - 10000 करोड़ डॉलर अमेरिका

7. लैरी पेज - 10000 करोड़ डॉलर अमेरिका

8. सर्जेई बिन - 9580 करोड़ डॉलर अमेरिका

9. स्‍टीव बाल्‍मर - 9370 करोड़ डॉलर अमेरिका

10. लैरी एलिसन - 9330 करोड़ डॉलर अमेरिका

Next Story

विविध