Begin typing your search above and press return to search.
आर्थिक

लॉकडाउन में सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले व्यक्ति बने मुकेश अंबानी, हर घंटे कमाए 90 करोड़ रुपए

Janjwar Desk
29 Sep 2020 3:36 PM GMT
लॉकडाउन में सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले व्यक्ति बने मुकेश अंबानी, हर घंटे कमाए 90 करोड़ रुपए
x
रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेश अंबानी की कुल आय 6,58,400 करोड़ रुपए है। पिछले 12 महीनों में उनकी कुल संपत्ति में 73% की बढ़ोतरी हुई है।

मुकेश अंबानी ने पिछले 6 महीने में हर घंटे 90 करोड़ रुपए की कमाई की है। वह भी ऐसे समय में जब कोरोना की वजह से आर्थिक गतिविधियां ठप रही हैं। इसकी जानकारी हुरुन इंडिया और आईआईएफएल वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड ने अपनी रिपोर्ट में दी है। आज आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2020 का नौवां एडिशन जारी किया गया। इस लिस्ट में 31 अगस्त 2020 तक 1,000 करोड़ रुपए या उससे अधिक की संपत्ति वाले भारत के सबसे धनी लोग शामिल होते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी लगातार 9वें साल टाॅप पोजीशन पर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेश अंबानी की कुल आय 6,58,400 करोड़ रुपए है। पिछले 12 महीनों में उनकी कुल संपत्ति में 73% की बढ़ोतरी हुई है। 2020रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेश अंबानी की कुल आय 6,58,400 करोड़ रुपए है। पिछले 12 महीनों में उनकी कुल संपत्ति में 73% की बढ़ोतरी हुई है। आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के इस एडिशन में 828 भारतीय शामिल हुए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, 63 साल के अंबानी ने लॉकडाउन के दौरान यानी मार्च से अगस्त तक के बीच में हर घंटे 90 करोड़ रुपए के हिसाब से कमाई की है। वर्तमान में मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति और दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

लंदन स्थित हिंदुजा बंधुओं (एसपी हिंदुजा, अपने तीन भाइयों के साथ) ने 1,43,700 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। ​​इनकी कुल संपत्ति 1,43,700 करोड़ बताई गई है। लिस्ट में तीसरे स्थान पर 1,41,700 करोड़ की संपत्ति के साथ एचसीएल (HCL) के संस्थापक शिव नाडर हैं। उसके बाद चौथे स्थान पर गौतम अडाणी और परिवार और पांचवें स्थान पर अजीम प्रेमजी हैं।

एवेन्यू सुपरमार्ट्स के संस्थापक राधाकिशन दमानी को हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2020 में सातवें स्थान पर जगह मिली है। टॉप 10 की सूची में अन्य नामों में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साइरस एस पूनावाला, कोटक महिंद्रा बैंक के उदय कोटक, सन फार्मा के दिलीप सांघवी और शापूरजी पालोनजी मिस्त्री ग्रुप के साइरस पालोनजी मिस्त्री मिस्त्री और शापूरजी पालोनजी मिस्त्री मिस्त्री शामिल हैं।

Next Story

विविध