Begin typing your search above and press return to search.
आर्थिक

Petrol-Petrol, Diesel Price Today: पेट्रोल डीजल के दामों में स्थिरता बरकरार, जानिए कितनी चुकानी होगी कीमत

Janjwar Desk
17 Jun 2022 2:00 AM GMT
Petrol-Petrol, Diesel Price Today : तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है ईंधनों का रेट
x

Petrol-Petrol, Diesel Price Today : तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है ईंधनों का रेट

Petrol Ka Dam : पेट्रोल डीजल के दामों में आज बदलाव नहीं आया है| आज ईंधनों के दामों में बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई है।

Petrol Ka Dam : आज पेट्रोल डीजल के दामों में स्थिरता बनी हुई है। आज ईंधनों के दामों में कोई बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई है। पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों पर लोगों को कुछ राहत मिली थी। इसके पीछे केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल पर घटाई गई एक्साइज ड्यूटी है। बता दें कि बीते शनिवार यानी 21 मई को केंद्र की मोदी सरकार ने वाहन ईंधन यानी पेट्रोल डीजल का दाम कम कर आम आदमी को राहत दी थी। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी कम कर दी गई थी। इसके बाद पेट्रोल 9.50 रुपए और डीजल 7 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो गया है। बता दें, अब देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 96.72 रुपए प्रति लीटर है। वहीं डीजल का दाम 89.62 रुपए प्रति लीटर है।

कुछ राज्यों ने भी वैट घटाने का किया ऐलान

बता दें कि केंद्र सरकार के फैसले के बाद कुछ राज्यों ने भी पेट्रोल डीजल पर वैट घटाया है। इसमें से राजस्थान में पेट्रोल पर वैट 2.48 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर वैट 1.16 रुपए प्रति लीटर घटाया गया है। वहीं केरल सरकार एक्साइज ड्यूटी कम केंद्र सरकार के एक्साइज ड्यूटी में कमी करने के बाद केरल ने भी वैट घटाया है। यहां पेट्रोल पर वैट में 2.41 रुपए और डीजल पर 1.36 रूपए प्रति लीटर की कटौती की गई।

इस राज्यों में पेट्रोल का दाम 100 के पार

बता दें कि दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू- कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का दाम 100 से ऊपर रुपए चल रहा है| बता दें कि मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक बनी हुई है|

चार महानगरों में ईंधन का दाम

दिल्ली में अब 1 लीटर पेट्रोल का दाम 96.72 रुपए प्रति लीटर है। वहीं 1 लीटर डीजल का दाम 89.62 रुपए प्रति लीटर है।

कोलकाता में अब 1 लीटर पेट्रोल का दाम 106.3 रुपए प्रति लीटर है। वहीं 1 लीटर डीजल 92.76 रुपए है।

मुंबई में अब 1 लीटर पेट्रोल का दाम 111.35 रुपए प्रति लीटर है। वहीं 1 लीटर डीजल का दाम 97.28 रुपए प्रति लीटर है।

चेन्नई में अब 1 लीटर पेट्रोल का दाम 110.85 रुपए प्रति लीटर है। वहीं 1 लीटर डीजल का दाम 92.96 रुपए प्रति लीटर है।

हर रोज अपडेट की जाती है पेट्रोल-डीजल की कीमत

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

SMS से जाने अपने शहर में पेट्रोल डीजल का दाम

पेट्रोल डीजल के दाम प्रतिदिन अपडेट किए जाते हैं। ऐसे में आप सिर्फ एक एसएमएस (SMS) के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑइल के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा और आपको पेट्रोल डीजल की कीमत पता चल जाएगी|

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध