Begin typing your search above and press return to search.
आर्थिक

Petrol-Petrol, Diesel Price Today: पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी, जानिए क्या है लेटेस्ट रेट?

Janjwar Desk
2 Aug 2022 2:00 AM GMT
Petrol Ka Dam
x

Petrol-Petrol, Diesel Price Today : तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल डीजल के दाम, जानिए दशहरे पर आपके शहर में क्या है ईंधनों का रेट 

Petrol Ka Dam : पेट्रोल डीजल के दामों में आज कोई बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई है। आज ईंधनों के कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है।

Petrol Ka Dam : आज ईंधनों के दामों में स्थिरता बनी हुई है। भारत में आज पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें कि शनिवार यानी 21 मई को केंद्र की मोदी सरकार ने वाहन ईंधन यानी पेट्रोल डीजल का दाम कम कर आम आदमी को राहत दी थी। पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों से लोगों को कुछ राहत मिली थी। बता दें कि इससे पहले लगातार पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों के बाद केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई गई थी। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी कम कर दी गई थी। इसके बाद पेट्रोल 9.50 रुपए और डीजल 7 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो गया था। बता दें, अब देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 96.72 रुपए प्रति लीटर है। वहीं डीजल का दाम 89.62 रुपए प्रति लीटर है। ईंधनों के दामों पर इसके बाद से कोई बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई है।

चार महानगरों में पेट्रोल डीजल का दाम

दिल्ली में अब 1 लीटर पेट्रोल का दाम 96.72 रुपए प्रति लीटर है। वहीं 1 लीटर डीजल का दाम 89.62 रुपए प्रति लीटर है।

कोलकाता में अब 1 लीटर पेट्रोल का दाम 106.3 रुपए प्रति लीटर है। वहीं 1 लीटर डीजल 92.76 रुपए है।

मुंबई में अब 1 लीटर पेट्रोल का दाम 111.35 रुपए प्रति लीटर है। वहीं 1 लीटर डीजल का दाम 97.28 रुपए प्रति लीटर है।

चेन्नई में अब 1 लीटर पेट्रोल का दाम 110.85 रुपए प्रति लीटर है। वहीं 1 लीटर डीजल का दाम 92.96 रुपए प्रति लीटर है।

SMS से जाने अपने शहर में पेट्रोल डीजल का दाम

पेट्रोल डीजल के दाम प्रतिदिन अपडेट किए जाते हैं। ऐसे में आप सिर्फ एक एसएमएस (SMS) के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑइल के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा और आपको पेट्रोल डीजल की कीमत पता चल जाएगी|

इन राज्यों में पेट्रोल का दाम 100 के पार

बता दें कि मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक बनी हुई है| आपको जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, जम्मू- कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का दाम 100 से ऊपर रुपए चल रहा है|

हर रोज अपडेट की जाती है पेट्रोल-डीजल की कीमत

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story