Begin typing your search above and press return to search.
आर्थिक

Petrol Ka Dam: तीन दिन की राहत के बाद फिर पेट्रोल-डीजल चली महंगाई की राह, कांग्रेस इस मुदृदे को लेकर नवंबर में चलाएगी अभियान

Janjwar Desk
27 Oct 2021 6:21 PM GMT
Petrol Price in New Delhi (18th September 2021)
x

Petrol-Petrol, Diesel Price Today: पेट्रोल डीजल के दामों में 10 दिनों में 9 बार हुई बढ़ोतरी, जानिए कितना महंगा हुआ ईंधन

Petrol Ka Dam: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती महंगाई अब लोगों के दैनिक बजट को बिगाड़ दिया है।दाम में तीन दिन की स्थिरता के बाद एक बार फिर वृद्धि का क्रम शुरू हो गया है। इसके महंगाई की बढ़ती चाल को थामने के लिए कांग्रेस पार्टी ने इसे मुददा बनाते हुए जनता के बीच जाने का फैसला किया है।Petrol Ka Dam| Petrol Diesel Ka Dam| Fuel Rate Today| Tel Ka Dam

Petrol Ka Dam: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती महंगाई अब लोगों के दैनिक बजट को बिगाड़ दिया है।दाम में तीन दिन की स्थिरता के बाद एक बार फिर वृद्धि का क्रम शुरू हो गया है। इसके महंगाई की बढ़ती चाल को थामने के लिए कांग्रेस पार्टी ने इसे मुददा बनाते हुए जनता के बीच जाने का फैसला किया है। इसको लेकर पार्टी द्वारा नवंबर के शुरूआत से ही अभियान चलाया जाएगा।

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से दो दिन कोई वृद्धि न होने से उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली। लेकिन एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढोतरी बुधवार से शुरू हो गई। जिसके चलते 28 अक्टूबर दिन गुरूवार को भी महंगाई की मार लोगों को झेलनी पड़ी।हुई है। डीजल के दाम 33 से 37 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दाम 31 से 35 पैसे बढ़ेे। कई राज्यों में इसके दाम 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुके हैं।

बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर डाल रहे हैं असर

बढ़ोतरी के चलते दिल्ली में पेट्रोल का दाम 107.94 रुपये जबकि डीजल का दाम 96.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 113.80 रुपये व डीजल की कीमत 104.75 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 108.11 रुपये जबकि डीजल का दाम 99.78 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 104.83 रुपये लीटर है तो डीजल 100.92 रुपये लीटर है।

प्रमुख महानगरों में कीमत

शहर डीजल पेट्रोल

  • दिल्ली 96.67 107.94
  • मुंबई 104.75 113.80
  • कोलकाता 99.78 108.11
  • चेन्नई 100.92 104.83

(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।)


इन राज्यों में 100 रुपये के पार पेट्रोल का भाव

लगातार बढ़ती कीमत का नतीजा है कि बिहार, उत्तर प्रदेश,मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।

उत्पाद शुल्क कम करने को सरकार नहीं है तैयार

देश में पेट्रोल-डीजल के दाम इतने रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने की एक वजह रिकॉर्ड स्तर पर चल रहा उत्पाद शुल्क भी है। सरकार ने 5 मई, 2020 को उत्पाद शुल्क को रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ा दिया था। जिसके बाद से पेट्रोल 36 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है, वहीं इस दौरान डीजल कीमतों में 26 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा की वृद्धि हुई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम 19 डॉलर प्रति बैरल के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आने के बाद सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पादशुल्क बढ़ा दिया था। हालांकि, उसके बाद से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम सुधरकर 85 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए हैं, लेकिन पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 32.9 रुपये प्रति लीटर पर कायम है। इसी तरह डीजल पर भी उत्पाद शुल्क 31.8 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है।पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पिछले हफ्ते कहा था कि वाहन ईंधन पर उत्पाद शुल्क कटौती 'अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने के समान होगी। उन्होंने कहा था कि इस तरह के शुल्कों से सरकार मुफ्त कोविड-19 टीकाकरण, अनाज और रसोई गैस वितरण जैसी योजनाएं चला रही है। इससे महामारी के दौरान लाखों लोगों को मदद मिली है।

मध्य प्रदेश के बालाघाट में पेट्रोल 120 रुपये प्रति लीटर

देश के कई राज्यों में पेट्रोल पहले से ही 100 रुपए के पार है। वहीं मध्य प्रदेश के बालाघाट में तो पेट्रोल की कीमत में एक बड़ा उछाल देखने को मिला है। सबसे ऊंची दरों पर पेट्रोल बेचने का तमगा हासिल करने वाले मध्य प्रदेश के बालाघाट में अब पेट्रोल 120 रुपये प्रति लीटर की दर के करीब पहुंच गया है। यहां पेट्रोल की कीमत 118.98 रुपये प्रति लीटर है, वहीं डीजल 108.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। तेल की बढ़ती कीमतों के कारण जनता परेशान है।

कांग्रेस चलाएगी जनअभियान

पेट्रोल-डीजल सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमत को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जनअभियान चलाने का निर्णय लिया है। जिसके तहत पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच सरकार की नाकामियों को उजागर करेंगे। इसके तहत महंगाई पर कांग्रेस 01 नवम्बर से पेट्रोल-डीजल की कीमत के खिलाफ सदस्यता अभियान चलाएगी। सबसे पहले 14-29 नवम्बर के बीच गिरती हुई अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी के खिलाफ एक अभियान चलाया जाएगा। इस बात की जानकारी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रणदीप सुरजेवाला और दिनेश गुंडुराव ने दी। ऐसे में कांग्रेस पार्टी सरकार को घेरने के लिए जनअभियान को बड़ा माध्यम बनाने की तैयारी में है।

दिल्ली में ऐसे बढ़ता गया पेट्रोल का दाम

  • Oct 27, 2021:107.94 ₹/L
  • Oct 26, 2021:107.59 ₹/L
  • Oct 25, 2021:107.59 ₹/L
  • Oct 24, 2021:107.59 ₹/L
  • Oct 23, 2021:107.24 ₹/L
  • Oct 22, 2021:106.89 ₹/L
  • Oct 21, 2021: 106.54 ₹/L
  • Oct 20, 2021:106.19 ₹/L
  • Oct 19, 2021:105.84 ₹/L
  • Oct 18, 2021:105.84 ₹/L
  • Oct 17, 2021:105.84 ₹/L
  • Oct 16, 2021:105.49 ₹/L
  • Oct 15, 2021:105.14 ₹/L

दिल्ली में ऐसे बढ़ता गया डीजल का दाम

  • Oct 27, 2021:96.67 ₹/L
  • Oct 26, 2021:96.32 ₹/L
  • Oct 25, 2021:96.32 ₹/L
  • Oct 24, 2021:96.32 ₹/L
  • Oct 23, 2021:95.97 ₹/L
  • Oct 22, 2021:95.62 ₹/L
  • Oct 21, 2021:95.27 ₹/L
  • Oct 20, 2021:94.92 ₹/L
  • Oct 19, 2021:94.57 ₹/L
  • Oct 18, 2021:94.57 ₹/L
  • Oct 17, 2021:94.57 ₹/L
  • Oct 16, 2021:/94.22 ₹/L
  • Oct 15, 2021:93.87 ₹/L

हर रोज अपडेट होती है पेट्रोल-डीजल की कीमत

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

SMS से जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम प्रतिदिन अपडेट किए जाते हैं। ऐसे में आप सिर्फ एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध