Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Auraiya News : डॉक्टर ने पूछा - मरीज को किस सांप ने काटा तो सांप लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन, स्टाफ डरकर भागा

Janjwar Desk
12 Oct 2022 11:27 AM GMT
Auraiya News : डॉक्टर ने पूछा - मरीज को किस सांप ने काटा तो सांप लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन, स्टाफ डरकर भागा
x

Auraiya News : डॉक्टर ने पूछा - मरीज को किस सांप ने काटा तो सांप लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन, स्टाफ डरकर भागा

Auraiya News : औरैया में एक महिला को सांप ने काट लिया, जब अस्पताल में डॉक्टर ने पूछा कि कौन से सांप ने काटा है, तो परिजन सांप को बोरे में बंद कर हॉस्पिटल लेकर पहुंच गए, ये सब देखकर डॉक्टर के होश उड़ गए...

Auraiya News : उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। औरैया में एक महिला को सांप ने काट लिया। जब अस्पताल में डॉक्टर ने पूछा कि कौन से सांप ने काटा है, तो परिजन सांप को बोरे में बंद कर हॉस्पिटल लेकर पहुंच गए। ये सब देखकर डॉक्टर के होश उड़ गए। उन्होंने सांप को तुरंत छोड़ने को कहा और महिला का इलाज किया। वहीं सांप को देखने के लिए अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

अस्पताल में सांप लेकर पहुंचे परिजन

जानकरी के लिए आपको बता दें कि यह मामला उत्तर प्रदेश के औरैया के दिबियापुर इलाके का है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राणा नगर निवासी पिंकी देवी को घर के बाहर सांप ने डस लिया। महिला के परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जब डॉक्टर ने महिला के घरवालों से पूछा कि कौन से सांप ने काटा है, तो परिजन सांप को अस्पताल ले आए।

सांप को देखकर स्टाफ के लोग तुरंत भागे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सांप को देखते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। डॉक्टर भी हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत सांप को बाहर छोड़ने को कहा। स्टाफ के लोग तुरन्त भाग खड़े हुए। चिकित्सक भी अपने रूम से बाहर निकल आए। अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई और चिकित्सक ने तुरंत सांप हटाने को कहा, तब महिला के परिजन सांप को लेकर बाहर चले गए। फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है। वह अस्पताल में भर्ती है।

सोनभद्र में तीन लोगों को सांप ने डसा

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इससे पहले सोनभद्र में सांप ने एक ही परिवार के तीन लोगों को रात में काट लिया। सांप के डंसने से मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जिसके बाद लोगों ने सांप को मार डाला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते 16 सितंबर को ईश्वर चंद का परिवार सो रहा था। पत्नी अनीता, बेटी सोनी और बेटा विवेक जमीन पर सोए थे। बाहर की तरफ ईश्वर चंद सोए थे। अगले दिन सुबह अचानक उन्हें बेटी चीखने लगी। जिसे सुनकर उठ गया। कुछ देर बाद वो बेहोश हो गई। इससे पहले ईश्वर कुछ समझ पाते उनकी पत्नी और बेटे का स्वास्थ्य बिगड़ गया। तीनों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में मां और बेटी की मृत्यु हो गई।

Next Story

विविध