Begin typing your search above and press return to search.
शिक्षा

Haryana News : हरियाणा के मदरसों में भी अनिवार्य हो सकता है राष्ट्रगान, शिक्षा मंत्री ने दिए ये संकेत

Janjwar Desk
14 May 2022 5:57 AM GMT
Haryana News : हरियाणा के मदरसों में भी जरुरी हो सकता है राष्ट्रगान, शिक्षा मंत्री ने दिए ये संकेत
x

Haryana News : हरियाणा के मदरसों में भी जरुरी हो सकता है राष्ट्रगान, शिक्षा मंत्री ने दिए ये संकेत

Haryana News : हरियाणा (Haryana) सरकार राज्य के सभी मदरसों में राष्ट्रगान गाना अनिवार्य (National Anthem In Madarsa) कर सकती है, राज्य के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने शुक्रवार को यह संकेत दिया...

Haryana News : हरियाणा (Haryana News) सरकार राज्य के सभी मदरसों में राष्ट्रगान गाना अनिवार्य (National Anthem In Madarsa) कर सकती है। राज्य के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने शुक्रवार को यह संकेत दिया। बता दें कि मंत्री ने कहा है कि 'इसमें कोई नुकसान नहीं है। राष्ट्रगान हर जगह गाया जाना चाहिए, चाहे वह मदरसा हो या स्कूल। इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।'

देश के विभाजन को स्वीकार करना गलती

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा सरकार ने कक्षा 9 की नई इतिहास की किताब वापस लेने की मांग की थी, जिसमें 1947 में देश के विभाजन के कारणों में कांग्रेस की 'तुष्टिकरण की नीति' का भी उल्लेख है। इस पर कंवर पाल ने कहा कि 'आप इतिहास को सुगर-कोटेड नहीं बना सकते। जब किताब कई चीजों पर कांग्रेस को श्रेय देती है, तो गलतियों को भी उजागर किया जाएगा। देश के विभाजन को स्वीकार करना एक गलती थी और इसका उल्लेख मिलेगा।'

उत्तर प्रदेश के मदरसों में राष्ट्रीय गान अनिवार्य

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh) ने गुरुवार से मदरसों में राष्ट्रगान गाना (National Anthem In UP Madarsa) अनिवार्य किया है, जिसके बाद ऐसे संकेत सामने आए हैं। यूपी मदरसा शिक्षा बोर्ड के रजिस्ट्रार एसएन पांडे ने बीते 9 मई को सभी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारीयों को इस बारे में आदेश जारी किया। एसएन पांडे ने आदेश में कहा कि पिछली 24 मार्च को बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुरूप शिक्षण सत्र से सभी मदरसों में प्रार्थना के समय राष्ट्रगान अनिवार्य कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश में भी हो रहा विचार

वहीं, पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में मदरसों में राष्ट्रगान गायन अनिवार्य कर दिए जाने के बाद मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के गृहमंत्री ने कहा कि उनके राज्य में भी इसी तरह के कदम पर विचार किया जा सकता है। इसके अलावा मध्य प्रदेश भाजपा प्रमुख विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि देश भर के सभी शैक्षणिक संस्थानों में जन गण मन का पाठ किया जाना चाहिए। मध्य प्रदेश के मंत्री मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रगान हर जगह गाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा है कि 'यह अच्छी बात है। यह एक राष्ट्रगान है और इसे हर जगह गाया जा सकता है।'

Next Story

विविध