Begin typing your search above and press return to search.
शिक्षा

Maharashtra Board SSC 10th Result 2022 : महाराष्ट्र बोर्ड की 10वीं के नतीजे घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी, ऐसे देखें रिजल्ट

Janjwar Desk
17 Jun 2022 8:31 AM GMT
Maharashtra Board SSC 10th Result 2022 : महाराष्ट्र बोर्ड की 10वीं के नतीजे घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी, ऐसे देखें रिजल्ट
x

Maharashtra Board SSC 10th Result 2022 : महाराष्ट्र बोर्ड की 10वीं के नतीजे घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी, ऐसे देखें रिजल्ट

Maharashtra Board SSC 10th Result 2022 : महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने आज महाराष्ट्र बोर्ड के 16 लाख से अधिक छात्रों के रिजल्ट की घोषणा भी कर दी है...

Maharashtra Board SSC 10th Result 2022 : महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने आज महाराष्ट्र बोर्ड के 16 लाख से अधिक छात्रों के रिजल्ट (Maharashtra Board SSC 10th Result 2022) की घोषणा भी कर दी है। रिजल्ट की तारीख और समय की जानकारी एजुकेशन मिनिस्टर वर्षा गायकवाड़ ने ट्वीट के माध्यम से दी थी। बता दें कि जो भी छात्र 10वीं की परीक्षा (Maharashtra Board SSC 10th Result 2022) में शामिल थे वे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाकर रोल नंबर और माता का नाम जैसे विवरण दर्ज कर अपना परिणाम देख सकते हैं। बता दें कि इस बार 10वीं परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है और कुल पासिंग परसेंटेज 96.94 रहा है।

इन वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं अपना स्कोर

महाराष्ट्र बोर्ड की 2022 की10 परीक्षा 15 मार्च से 4 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी, जिसमें 16 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था। सभी छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार था। बात दें कि परिणाम घोषित हो चुके है। अब वेबसाइट की मदद से छात्र अपने रिजल्ट (Maharashtra Board SSC 10th Result 2022) देख सकते हैं। बता दें कि इन वेबसाइट्स की लिस्ट यहां दी गई है, जिसपर रिजल्ट (Maharashtra Board SSC 10th Result 2022) अपलोड किया गया है। छात्र इनमें से किसी भी वेबसाइट की मदद से अपना स्कोर देख सकते हैं।

  • mahresult.nic.in
  • result.mh-ssc.ac.in
  • msbshse.co.in
  • mahahsscboard.in
  • mahresult.nic.in

लड़कियों ने इस बार मारी बाजी

बता दें कि बार बोर्ड की 10वीं परीक्षा (Maharashtra Board SSC 10th Result 2022) में बैठने वालों की संख्या में इजाफा देखने को मिला। जहां 2022 की परीक्षा में बैठे 16 लाख से अधिक छात्रों को नतीजों की प्रतिक्षा है। वहीं पिछले वर्ष 10वीं की परीक्षा में 16 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। 2022 की परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी और ओवरऑल पासिंग परसेंटेज 96.94 रहा।

आज महाराष्ट्र बोर्ड के एसएससी के नतीजे (Maharashtra Board SSC 10th Result 2022) आ गए हैं जबकि एचएससी यानी 12वीं का रिजल्ट पहले ही जारी हो गया है। इस बार बोर्ड के 12वीं का पासिंग परसेंटेज 94.22 रहा। अगर बात सभी स्ट्रीम की हो तो साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट (Maharashtra Board SSC 10th Result 2022) सबसे बेहतर रहा। जहां आर्ट्स स्ट्रीम में 90.51 फीसदी छात्र पास हुए वहीं वोकेशनल में 92.40 फीसदी और 98.3 फीसदी छात्र साइंस स्ट्रीम में सफल घोषित किए गए है।

(जनता की पत्रकारिता करते हुए जनज्वार लगातार निष्पक्ष और निर्भीक रह सका है तो इसका सारा श्रेय जनज्वार के पाठकों और दर्शकों को ही जाता है। हम उन मुद्दों की पड़ताल करते हैं जिनसे मुख्यधारा का मीडिया अक्सर मुँह चुराता दिखाई देता है। हम उन कहानियों को पाठक के सामने ले कर आते हैं जिन्हें खोजने और प्रस्तुत करने में समय लगाना पड़ता है, संसाधन जुटाने पड़ते हैं और साहस दिखाना पड़ता है क्योंकि तथ्यों से अपने पाठकों और व्यापक समाज को रू—ब—रू कराने के लिए हम कटिबद्ध हैं।

हमारे द्वारा उद्घाटित रिपोर्ट्स और कहानियाँ अक्सर बदलाव का सबब बनती रही है। साथ ही सरकार और सरकारी अधिकारियों को मजबूर करती रही हैं कि वे नागरिकों को उन सभी चीजों और सेवाओं को मुहैया करवाएं जिनकी उन्हें दरकार है। लाजिमी है कि इस तरह की जन-पत्रकारिता को जारी रखने के लिए हमें लगातार आपके मूल्यवान समर्थन और सहयोग की आवश्यकता है।

सहयोग राशि के रूप में आपके द्वारा बढ़ाया गया हर हाथ जनज्वार को अधिक साहस और वित्तीय सामर्थ्य देगा जिसका सीधा परिणाम यह होगा कि आपकी और आपके आस-पास रहने वाले लोगों की ज़िंदगी को प्रभावित करने वाली हर ख़बर और रिपोर्ट को सामने लाने में जनज्वार कभी पीछे नहीं रहेगा, इसलिए आगे आयें और जनज्वार को आर्थिक सहयोग दें।)

Next Story

विविध