Begin typing your search above and press return to search.
शिक्षा

NEET UG 2022 Result : राजस्थान की ओबीसी कैंडिडेट तनिष्का ने NEET परीक्षा किया टॉप तो चौथे नंबर पर भी इसी समुदाय की रुचा पावाशे ने मारी बाजी

Janjwar Desk
8 Sep 2022 6:28 AM GMT
NEET Topper Tanishka : तनिष्का के टाॅपर होते ही सभी कोचिंग सेंटरों में उसे अपना स्टूडेंट बताने की लगी होड़, इस चार सौ बीसी के खेल को विस्तार से समझिये
x

NEET Topper Tanishka : तनिष्का के टाॅपर होते ही सभी कोचिंग सेंटरों में उसे अपना स्टूडेंट बताने की लगी होड़, इस चार सौ बीसी के खेल को विस्तार से समझिये

NEET UG 2022 Result : NEET UG 2022 के टॉप 5 में दो ओबीसी कैंडिडेट्स लड़कियों ने जगह बनाई है, इनमें से टॉप 1 रैंक में शामिल तनिष्का (Tanishka) राजस्थान की है, तो टॉप 4 में रहने वाली रूचा पावाशे कर्नाटक की रहने वाली है...

NEET UG 2022 Result : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बुधवार रात 11 बजे NEET UG 2022 परीक्षा के रिजल्ट (NEET UG Result 2022) घोषित कर दिए हैं। राजस्थान की तनिष्का को पहली रैंक मिली है। एग्जाम में राजस्थान की तनिष्का ने पहली और दिल्ली के वत्स आशीष बत्रा को दूसरी रैंक मिली है। तनिष्का ने एग्जाम में 720 में से 715 अंक हासिल किए हैं। NEET UG 2022 की परीक्षा में टॉप 4 छात्रों का अंक समान है। इन चारों छात्र तनिष्का, वत्स अशीष बत्रा, हृषिकेश नागभूषण गंगुले और रुचा पावाशे को 715 अंक मिले हैं। इसके अलावा NEET UG 2022 के टॉप 5 में दो लड़कियों ने भी जगह बनाई है। बता दें कि वह दोनों लड़कियां ओबीसी कैंडिडेट्स है। इनमें से टॉप 1 रैंक में शामिल तनिष्का (Tanishka) राजस्थान की है, तो टॉप 4 में रहने वाली रूचा पावाशे कर्नाटक की रहने वाली है।

दिल्ली के आशीष बत्रा को मिला दूसरा स्थान

बता दें कि इस परीक्षा में कुल 9.93 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। NEET UG 2022 का उत्तीर्ण प्रतिशत 56.28 रहा, जो पिछले साल के लगभग समान है। इस साल चार उम्मीदवार 99.9997733 पर्सेंटाइल स्कोर के साथ शीर्ष स्थान पर हैं। हालांकि, पिछले साल के विपरीत, NTA ने संयुक्त रूप से उन्हें पहला रैंक नहीं दिया। इसके बजाय नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने राजस्थान की तनिष्का को पहला रैंक देने के लिए अपनी नई टाई-ब्रेकर नीति अपनाई है। इसके बाद दिल्ली के वत्स आशीष बत्रा को दूसरा, हृषिकेश नागभूषण गंगुले को तीसरा और कर्नाटक से रुचा पावाशे को चौथा स्थान मिला है। टॉप करने वाली तनिष्का और चौथा स्थान प्राप्त करने वाले रुचा पावाशे ओबीसी कैंडिडेट्स है।

ओबीसी कैंडिडेट्स के लिए कट-ऑफ है 93

NEET UG 2022 के कॉट-ऑफ पर नजर डाले तो, इस बार सभी श्रेणियों के कट-ऑफ में गिरावट है। बता दें कि वर्ष 2021 में कट-ऑफ 138 था, लेकिन इस साल सामान्य उम्मीदवारों के लिए 117 है, जबकि एससी, एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 108 और इस साल 93 है। वहीं वर्ष 2020 में कट-ऑफ और भी अधिक थी, सामान्य उम्मीदवारों के लिए 147 था और आरक्षित श्रेणियों के लिए 113 था।

Next Story

विविध