Begin typing your search above and press return to search.
शिक्षा

World Student's Day : छात्रों के लिए सफलता की कुंजी से कम नहीं डॉ. APJ Abdul Kalam के ये 10 अनमोल विचार, लाखों लोगों को मिलती है प्रेरणा

Janjwar Desk
15 Oct 2022 6:23 AM GMT
World Student
x

World Student's Day : छात्रों के लिए सफलता की कुंजी से कम नहीं डॉ. APJ Abdul Kalam के ये 10 अनमोल विचार, लाखों लोगों को मिलती है प्रेरणा

World Student's Day : आज 15 अक्टूबर का दिन पूरे विश्व में वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे (World Student's Day) के रूप में मनाया जाता है, पूरे विश्व में वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे भारत के 11वें राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ एपीजे अब्दुल कलाम (A P J Abdul Kalam Azad) की जयंती पर उन्हें याद करने के लिए मनाया जाता है...

World Student's Day : आज 15 अक्टूबर का दिन पूरे विश्व में वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे (World Student's Day) के रूप में मनाया जाता है। आप यह जानकर बहुत गर्व महसूस करेंगे कि पूरे विश्व में वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे भारत के 11वें राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ एपीजे अब्दुल कलाम (A P J Abdul Kalam Azad) की जयंती पर उन्हें याद करने के लिए मनाया जाता है। एपीजे अब्दुल कलाम को दुनिया 'मिसाइलमैन' के नाम से भी जानती है।

2010 में हुई थी वर्ल्डस स्टूडेंट्स डे

बता दें कि एपीजी अब्दुल कलाम एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक और शिक्षक भी थे। एक शिक्षक होने के नाते उनका हमेशा ही स्टूडेंट्स के साथ एक खास लगाव हुआ करता था। वे जब राष्ट्रपति बने तब भी वे देश भर के स्टूडेंट्स के साथ जुड़े दिखाई दिए और यही कारण था कि उनके अनमोल विचार आज भी स्टूडेंट्स को जीवन में आगे बढ़ने और कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देते हैं। यही कारण है कि संयुक्त राष्ट्र संगठन (UNO) ने शिक्षा और छात्रों के प्रति उनके इस लगाव और प्रयासों को देखते हुए उनके जन्मदिवस यानी 15 अक्टूबर को वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे के रूप में घोषित किया था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे को मनाने की शुरूआत साल 2010 में हुई थी।

अब्दुल कलाम के 10 अनमोल विचार

  • आज इस अवसर पर हम आपके लिए डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के कुछ अनमोल विचार लेकर आए हैं, जो आपको जीवन में आपके लक्ष्य हासिल करने के लिए हमेशा प्रेरित करेंगे। आज भी अब्दुल कलाम के इन 10 अनमोल विचारों से लाखों लोगों को प्रेरणा मिलती है, जो उनके लिए सफलता की कुंजी से कम नहीं है। पढ़ें मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के ये 10 सफल विचार...
  • यह संभव है कि हम सबके पास बराबर प्रतिभा न हो लेकिन अपनी प्रतिभाओं को विकसित करने का हम सभी के पास बराबर मौका होता है।
  • अलग ढंग से सोचने का साहस करो, आविष्कार का साहस करो, अज्ञात पथ पर चलने का साहस करो, असंभव को खोजने का साहस करो और समस्याओं को जीतो और सफल बनो। ये वो महान गुण हैं, जिनकी दिशा में तुम अवश्य काम करो।
  • अगर एक देश को भ्रष्टाचार मुक्त होना है तो मैं यह महसूस करता हूं कि हमारे समाज में 3 ऐसे लोग हैं, जो ऐसा कर सकते हैं। ये हैं- पिता, माता और शिक्षक।
  • जब हम बाधाओं का सामना करते हैं तो हम पाते हैं कि हमारे भीतर साहस और लचीलापन मौजूद है, जिसकी हमें स्वयं जानकारी नहीं थी, और यह तभी सामने आता है जब हम असफल होते हैं। जरूरत हैं कि हम इन्हें तलाशें और जीवन में सफल बनें।
  • जब तक भारत विश्व की बराबरी में नहीं खड़ा होगा, तब तक कोई हमारा सम्मान नहीं करेगा। इस विश्व में डर की कोई जगह नहीं है। यहां केवल शक्ति ही शक्ति का सम्मान करती है।
  • अपनी पहली सफलता के बाद आराम न करें क्योंकि अगर आप दूसरे प्रयास में नाकाम हो जाएंगे तो सब यही कहेंगे कि पहली सफलता आपको भाग्य से मिली थी।
  • अपने मिशन में कामयाबी चाहते हैं तो सिर्फ और सिर्फ अपने लक्ष्य पर निशाना लगाएं।
  • अगर आप किसी प्रयास में FAIL हो जाएं तो कोशिश करना न छोड़ें क्योंकि FAIL का मतलब होता है First Attempt In Learning।
  • रचनात्मकता का मतलब एक ही चीज के बारे में अलग-अलग सोचना है।
  • अगर सफल होने का हमारा इरादा काफी मजबूत होगा तो नाकामी हम पर हावी नहीं हो सकती।
Next Story

विविध