Begin typing your search above and press return to search.
पर्यावरण

Aaj ka Mausam: पश्चिमी विक्षाभ के कारण बदलेगा मौसम का मिजाज, 8 जनवरी तक इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

Janjwar Desk
5 Jan 2022 4:07 AM GMT
Aaj ka Mausam: पश्चिमी विक्षाभ के कारण बदलेगा मौसम का मिजाज, 8 जनवरी तक इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
x
Kaisa hai aaj ka mausam: भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी अनुमान के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 4 से 6 जनवरी के दौरान मध्यम बारिश होने की संभावना है...

Aaj Ka Mausam 5 January 2022: देश में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ (Two Western Disturbances) के सक्रिय होने से मौमस में भारी बदलाव होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ 03 से 05 जनवरी के बीच जबकि दूसरा 06 से 09 जनवरी के बीच सक्रिय हो रहा हैं। इनके अगले सात दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत को प्रभावित करने की संभावना है। इस दौरान उत्‍तर भारत के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी जबकि मैदानों में बारिश का अनुमान जताया है। मौसमी बदलाव के चलते जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के कई क्षेत्रों में व्यापक रूप से हिमपात और बारिश की संभावना है। पांच से आठ जनवरी के दौरान भारी बर्फबारी और बारिश की प्रबल संभावनाएं हैं।

05-01-2022 Mausam: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा पूर्व में जारी अनुमान के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 4 से 6 जनवरी के दौरान मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं 5 जनवरी को पंजाब में भारी बारिश (Rain Alert in Punjab) की आशंका व्यक्त की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि एक और तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के 6 जनवरी की रात से उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने की बहुत संभावना है। इसके प्रभाव में 07 जनवरी, 2022 को दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के इलाकों में एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण बनने की बहुत संभावना है।

भारत मौसम विभाग (Indian Meteriological Department) के अनुसार, 7 जनवरी को पंजाब में ओलावृष्टि के साथ अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश और राजस्थान में 7 जनवरी और पूर्वी मध्य प्रदेश में 7 और 8 जनवरी, 2022 को बारिश की आशंका है। वहीं, अगले 7 दिनों के दौरान सक्रिय दो पश्चिमी विक्षोभ (Active Western Disturbance) के उत्तर पश्चिम और आसपास के मध्य भारत को प्रभावित करने की संभावना है। अगले 5 से 7 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत (NorthWest India Cold waves) में शीतलहर की कोई संभावना नहीं है।



Aaj ka Mausam Kaisa Hai: आईएमडी (IMD) के ताजा बयान में कहा गया कि अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाने की संभावना है। इसके अलावा अगले 3 दिनों के दौरान बिहार (Bihar Weather), पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा (Odisha) में और अगले 2 दिनों के दौरान पश्चिम असम और मेघालय और त्रिपुरा में कोहरे की संभावना है। वहीं, 4 से 06 जनवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश में छिटपुट से व्यापक बारिश की संभावना है। हालांकि, इस दौरान शीतलहर (Cold Wave) नहीं चलेगी, जिससे लोगों के ठिठुरन वाली ठंड से राहत मिलेगी।

Next Story

विविध