Begin typing your search above and press return to search.
पर्यावरण

Aaj Ka Mausam: बर्फबारी और बारिश के बाद ठंड का यू-टर्न, अगले 3 दिनों तक राहत की उम्मीद नहीं

Janjwar Desk
7 Jan 2022 4:42 AM GMT
Aaj Ka Mausam, 09 April 2022 : दिल्ली में चल रही है लू, अगले कुछ दिनों में और बढ़ेगा गर्मी का कहर
x

Aaj Ka Mausam, 09 April 2022 : दिल्ली में चल रही है लू, अगले कुछ दिनों में और बढ़ेगा गर्मी का कहर

Kaisa Hai Aaj ka Mausam: पहाड़ी इलाकों बर्फबारी की गतिविधियां एक बार फिर से बढ़ी है, जिसके कारण ठंड का सितम दोबारा शुरू हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन चार दिनों तक मौसम का हाल कुछ ऐसा ही बना रहेगा...

Aaj Ka Mausam 7 January 2022: देश के आधे से ज्यादा राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ली है। ठंड में दो चार दिन अच्छी धूप नसीब होने के बाद आसमानों पर बादलों का एक बार फिर से पहरा हो गया है। दिल्ली, बिहार, यूपी, मध्य प्रदेश समेत कई मौदानी राज्यों में छिटपुट से मध्यम बारिश हो रही है। वहीं, पहाड़ी इलाकों बर्फबारी की गतिविधियां एक बार फिर से बढ़ी है, जिसके कारण ठंड का सितम दोबारा शुरू हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन चार दिनों तक मौसम का हाल कुछ ऐसा ही बना रहेगा। बादल और धूप के बीच लूकाछुपी के खेल में आम जन जीवन ठिठुरने वाली है।

Aaj ka mausam kaisa hai: भारत मौसम विभाग (IMD) के ताजा बयान के मुताबिक, उत्तर पश्चिम और मध्य भारत और गुजरात के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। उत्तर भारत के बाकी हिस्सों में तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। वहीं, अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर भारत में शीत लहर की संभावना नहीं है।

अगले 2 दिनों के मौसम की बात करें तो बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में घना कोहरा छाया रहेगा। इसके अलावा अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, पश्चिम असम और मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 9 जनवरी तक दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश को लेकर संभावना जताई है।

07-01-2022 Mausam: निजी संस्था स्काईमेट वेदर के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश पर कल एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। जिसके चलते 7 से 9 जनवरी के बीद खराब मौसम की स्थिति जारी रहने की उम्मीद है। वहीं, शिमला में 8 जनवरी को बारिश या बर्फबारी की गतिविधि चरम पर रहने की संभावना है। शिमला, जाखू और मशोबरा में सीजन की पहली बर्फबारी का असर सबसे अधिक देखने को मिलेगा।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की बात करें तो मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। गुजरात के कुछ हिस्सों और बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालय में 7 और 8 जनवरी को बारिश और हिमपात की गतिविधियों में एक बार फिर से तीव्रता बढ़ेगी।

7 और 8 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएंगी। 8 और 9 जनवरी को मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि के साथ अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

Next Story

विविध