Begin typing your search above and press return to search.
पर्यावरण

Aaj ka Mausam/Weather Today, 16 November: महाराष्ट्र और राजस्थान में मौसम लेगा करवट, बारिश के साथ इन राज्यों में होगी कड़ाके की ठंड

Janjwar Desk
16 Nov 2021 3:29 AM GMT
Aaj Ka Mausam, Daily Weather Update 17 September, mausam ki jankaari
x
Aaj ka Mausam/Weather Today, 16 November: नवंबर का करीब आधा महीना बीत जाने के बाद भी बिहार में ठंड का मिलाजुला असर देखने को ही मिल रहा है। पूर्वी हवा के प्रवाह से कम होता ठंड का प्रभाव अब 23 नवंबर से प्रभावी होगा...

Aaj ka Mausam/Weather Today, 16 November: नवंबर का आधा महीना पार हो चुका है लेकिन ठंड में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसी बीच बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया बन गया है जिसके कारण कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस हफ्ते बिहार, झारखंड, राजस्थान समेत दक्षिण भारत में 25 नवंबर तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी। बारिश के बाद तापमान में गिरावट के साथ ठंड में बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

मुंबई में बारिश की आशंका

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 16 नवंबर को बेमौसम बारिश होने की संभावना जताई है। मुंबई में छिटपुट बारिश की गतिविधियां 16 से 19 नवंबर के बीच जारी रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, बूंदा बांदी का सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है। अधिकांश मौसम गतिविधि शाम और रात के घंटों के दौरान अन्य समय में होने की उम्मीद है। हालांकि, बारिश की संभावना के बीच मौसम विभाग ने साफ किया कि बारिश की गति तीव्र नहीं होगी और किसी तरह की असुविधा की संभावना भी नहीं है।

बिहार में ठंड के साथ बारिश

वहीं, नवंबर का करीब आधा महीना बीत जाने के बाद भी बिहार में ठंड का मिलाजुला असर देखने को ही मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी हवा के प्रवाह से कम होता ठंड का प्रभाव अब 23 नवंबर से प्रभावी होगा। इस बीच पूर्वी हवा के प्रभाव के कारण रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होगी। ठंड में इस साल थोड़ी देर हो रही है। मगर देर से आने पर ठंड काफी समय तक बिहार में अपना प्रभाव बनाए रहेगी।

इधर, 19 से 25 नवंबर के बीच बिहार में बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश के बाद बिहार में ठंड का असर बढ़ जाएगा। स्थानीय मौसम विभाग की मानें तो इस सप्ताह बिहार में बारिश की भी संभावना बन रही है। बिहार में 19 से 25 नंवबर के बीच बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में सामान्य से अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान है।

अगले 24 घंटों के दौरान भारत में मौसम

मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट ने अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, कर्नाटक, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और उससे सटे उत्तरी आंतरिक तमिलनाडु पर है। उत्तरी केरल तट पर कर्नाटक से दूर दक्षिण-पूर्व और उससे सटे पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना है। इसके कारण छत्तीसगढ़ के ओडिशा भागों, तेलंगाना, लक्षद्वीप, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, मणिपुर, विदर्भ और अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की रेंज की बारिश संभव है।

Next Story

विविध