Begin typing your search above and press return to search.
पर्यावरण

Aaj ka Mausam: दिल्ली समेत उत्तर भारत को आईएमडी का अलर्ट, इस राज्य में -3°C पहुंचा पारा

Janjwar Desk
10 Nov 2021 6:57 PM GMT
Aaj Ka Mausam, 27 May 2022 : दिल्ली समेत में गर्मी बढ़ने के साथ चलेगी गर्म हवा, इन राज्य में होगी झमाझम बारिश
x

Aaj Ka Mausam, 27 May 2022 : दिल्ली समेत में गर्मी बढ़ने के साथ चलेगी गर्म हवा, इन राज्य में होगी झमाझम बारिश

Aaj ka Mausam/Weather Today, 11 November: राज्य में बारिश से आई बाढ़ में 12 लोगों की मौत हो गई है। एनडीआरएफ की 11 टीमें और एसडीआरएफ की सात टीमों को राहत बचाव कार्यों के लिए तैनात किया गया है...

Aaj ka Mausam/Weather Today, 11 November: उत्तर भारत में मौसम अब करवट लेने लगा है। पहाड़ी इलाकों समेत मैदानी राज्यों के न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। इसी बीच मौसम विभाग का कहना हैै कि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में नवंबर और दिसंबर का महीना ठंड से परेशान कर सकता हैै।

जानकारों के मुताबिक, ला नीना के प्रभाव से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-यूपी में हवा पहले से प्रदूषित है। ऐसे में तापमान में गिरावट और हवा में मौजूद धुंध और धूल के कण से लोगों का हाल बेहाल होसकता है।

दिल्ली में घटते तापमान से बढ़ी ठंड

छठ त्योहार के बीच दिल्ली में बुधवार, 10 नवंबर मौसम का सबसे सर्द दिन रहा। आईएमडी ने बताया कि बुधवार को दिल्ली में सुबह का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि आने वाले दिनों में 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दिल्ली में अगले सप्ताह से सर्दी बढ़ जाएगी। राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में कमी देखने को मिलेगी। वहीं, नवंबर के अंत में दिल्ली में शीतलहर शुरू होने का भी अनुमान जताया है।

तमिलनाडु में बाढ़ का कहर, 12 की मौत

इधर, अन्य दक्षिणी राज्य समेत तमिलनाडु में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं। राज्य में बारिश से आई बाढ़ में 12 लोगों की मौत हो गई है। एनडीआरएफ की 11 टीमें और एसडीआरएफ की सात टीमों को राहत बचाव कार्यों के लिए तैनात किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु के लोगों को फिलहाल भारी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। विभाग ने चेन्नई, विलुप्पुरम, शिवगंगा, रामनाथपुरम, कुड्डालोर और कराईकल में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल में पारा माइनस 3 डिग्री

पहाड़ों की गोद में बसे हिमाचल प्रदेश में इन दिनों बारिश और बर्फबारी से राहत है। प्रदेश में मौसम अभी शुष्‍क बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश के लोगों को बारिश के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। 12 नवंबर तक यहां मौसम साफ रहने की संभावना है। इससे राज्य के अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है।

इधर, मौसम साफ रहने के बावजूद हिमाचल के कुछ भागों में बहुत ठंड है। शिमला में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि भुंतर में 5.3, सोलन में 5.7 और सुंदरनगर में 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में सबसे कम तापमान केलांग में है। केलांग में टेंपरचर -3.5 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि, अन्य जगहों पर अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आया है।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम

मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट वेदर ने अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु के तटीय भाग, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।

विभाग के अनुसार, दक्षिणपूर्व और उससे सटे दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक काम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जिसके प्रभाव से आंतरिक तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा के अलग अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है।

Next Story

विविध