Begin typing your search above and press return to search.
पर्यावरण

Aaj Ka Mausam Kaisa Hai: अभी टला नहीं तूफान 'जवाद' का असर, बंगाल-बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों में अलर्ट!

Ragib Asim
5 Dec 2021 4:13 AM GMT
Aaj Ka Mausam Kaisa Hai: अभी टला नहीं तूफान जवाद का असर, बंगाल-बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों में अलर्ट!
x
Aaj Ka Mausam Kaisa Hai: आईएमडी ने 5 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में छिटपुट बारिश या बर्फबारी की संभावना व्यक्त की है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में हल्की बारिश की संभावना है

Aaj Ka Mausam Kaisa Hai: देश के दक्षिण भाग से उठा चक्रवाती तूफान 'जवाद' (Jawad Cyclone) के कारण अब भारत के पूर्वी हिस्‍सों के मौसम में बड़े पैमाने बदलाव की वजह बन सकता है। बंगाल की खाड़ी से उठा ये तूफान पश्चिम बंगाल (West Bengal Weather), झारखंड (Jharkhand Weather), बिहार (Bihar Weather) समेत राजधानी दिल्ली (Delhi Weather) तक अपना प्रभाव छोड़ेगा। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इस बदलाव के पीछे तूफान के ओडिशा तट से टकराने की आशंका जताई जा रही है। इसके प्रभाव से रविवार 5 दिसंबर को पूर्वी क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी और अन्य हिस्सों में बादल छाए रहने के आसार हैं। चक्रवाती तूफान गुजरने के बाद उत्तर पश्चिमी हवा का प्रभाव बनने से सुबह और शाम में कनकनी बढ़ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मौसम में इस दौरान थोड़ा बदलाव देखने को मिले सकता है।

5 December 2021 Mausam: भारत मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी हिस्सों में बारिश हो सकती है। विभाग के अनुसार, 5-6 दिसंबर को उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बर्फबारी की आशंका है। वहीं उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में 5 दिसंबर को तेज बारिश का अनुमान है। बारिश और बर्फबारी के बाद उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में कड़ाके की सर्दी (Cold) पड़ेगी।

मौसम विभाग के अनुसार 5 और 6 दिसंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसके चलते दिल्ली और एनसीआर (Delhi NCR) के इलाकों में बारिश (Rain) हो सकती है। बारिश होने से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी। बारिश (Rain) के बाद तापमान में करीब 4-5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की संभावना है।

आईएमडी ने 5 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में छिटपुट बारिश या बर्फबारी की संभावना व्यक्त की है। इसके अलावा 5 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 4 से 6 दिसंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट से लेकर व्यापक वर्षा या बर्फबारी होने की संभावना है।

Cyclone Jawad Updates: खबर लिखे जाने तक चक्रवाती तूफान 'जवाद' के आंध्र प्रदेश के तटों से टकराने की संभावना जताई जा रही है। जवाद तूफान से भारी तबाही की आशंका के बीच ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तटीय इलाकों में प्रशासन ने तैयारी मुस्तैद कर ली है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, कॉस्ट गार्ड और मरीन पुलिस की टीम मौके पर डटे हुए हैं। चक्रवात जवाद का सबसे अधिका असर ओडिशा, तमिलनाडु, अंडमान-निकोबार और बंगाल में होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 5 दिसंबर को ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तट पर 90 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मछुवारों को इस दौरान ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल के तटों पर न जाने के अपील की गई है।


Next Story

विविध