Begin typing your search above and press return to search.
पर्यावरण

Aaj ka Mausam Kaisa Hai: मौसम विभाग की चेतावनी, इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ होगी भारी बारिश, जानिए आपके राज्य में मौसम का हाल

Janjwar Desk
27 Nov 2021 7:29 PM GMT
Aaj ka Mausam Kaisa Hai: मौसम विभाग की चेतावनी, इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ होगी भारी बारिश, जानिए आपके राज्य में मौसम का हाल
x
Aaj ka Mausam Kaisa Hai, 28 November: आज के मौसम की बात करें तो 28 November 2021 को केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक में बारिश हो सकती है। बारिश का सिलसिला सोमवार 29 नवंबर तक जारी रहेगा...

Aaj ka Mausam Kaisa Hai: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 27 नवंबर से बंगाल की खाड़ी पर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic Circulation) अब अपना प्रभाव दिखाने लगा है। 28 नवंबर को कोमोरिन क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी, दक्षिण तमिलनाडु तट (Coastal Tamilnadu) और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार तक) चलने की संभावना है। पूर्वी मध्य अरब सागर के साथ साथ कर्नाटक और गोवा के तटों पर 29 तारीख को तेज हवा चलने की संभावना है, जिसकी अधिकतम गति 40-50 kmph से 60 kmph तक पहुंच सकती है।

आज के मौसम की बात करें तो 28 November 2021 को केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक में बारिश हो सकती है। बारिश का सिलसिला सोमवार 29 नवंबर तक जारी रहेगा। वहीं, फिलहाल मध्य और उत्तर भारत के राज्यों में बारिश की संभावना नहीं है।



Delhi-NCR Weather Today: देश की राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं है। वहीं दिल्ली के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक यहां आसमान साफ रहेगा। 29 नवंबर से राष्ट्रीय राडधानी दिल्ली में हल्के बादल देखने को मिल सकते हैं। शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंच गया। बारिश के बाद यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और कमी आ सकती है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में अगले कुछ दिनों के बाद न्यूनतम पारा 9 से 10 डिग्री के बीच देखने को मिल सकता है। आज के मौसम (Aaj ke Mausam) की बात करें तो अधिकमत तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Bihar Weather Forecast: बिहार के उत्तरी भागों में दक्षिण-पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में पश्चिमी हवा चलने के कारण तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। आने वाले 24 घंटों के दौरान यहां हवा में बदलाव के आसार हैं। उत्तर बिहार में उत्तर-पूर्व हवा और दक्षिण बिहार में उत्तर-पश्चिमी हवा चलने के आसार हैं। इसके प्रभाव से राज्य के पूर्वी हिस्सों के कुछ स्थानों पर मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा। वहीं उत्तर बिहार में रात का तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच और दक्षिण बिहार में न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री के बीच रहने की संभावना हैं। बीते 24 घंटों के दौरान बिहार के जिलों में अधिकतम (Maximum Temprature) और न्यूनतम तापमान (Minimum Temprature) में एक डिग्री की गिरावट आई है।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल

आने वाले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल बताते हुए स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) ने बताया कि 28 November 2021 को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि आंतरिक तमिलनाडु, केरल के कुछ हिस्सों, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा में भी कल हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में कल हल्की बारिश संभव है। वहीं, अगले 2-3 दिनों के दौरान तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश तट पर समुद्र की स्थिति खराब बनी रहेगी। हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे होगी, कुछ देर के लिए इन इलाकों में हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा भी हो सकती है। इस दौरान मछुवारों को समुद्र में न जाने की अपील की गई है।

Next Story

विविध